फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car stolen by using app in delhi

राष्ट्रीय पार्टी का महासचिव बता किराये पर ली कार और हो गया रफूचक्कर

Sat, 27 Aug 2016 09:02 AM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Aug 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
car stolen by using app in delhi

मौर्या एंक्लेव थाना इलाके में एक शख्स ने खुद को राष्ट्रीय पार्टी का महासचिव बताकर ट्रेवल एजेंसी से होंडा सिटी कार किराये पर ली और रफूचक्कर हो गया। अब ट्रैवल एजेंसी की शिकायत पर पुलिस अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीतमपुरा के एसडी ब्लॉक डीडीए मार्केट में विवेक ट्रैवल एजेंसी का कार्यालय है। एजेंसी सेल्फ ड्राइव करने वालों को किराये पर कार मुहैया करवाती है।
विज्ञापन


एजेंसी के मैनेजर बीआर नोटियाल ने मौर्या एंक्लेव थाने में शिकायत कर आरोपी शख्स पर चोरी करने का आरोप लगाया है। शिकायत में उसने बताया कि जीएस बाली नाम के शख्स ने पांच अगस्त को लेट मी ड्राइव ऐप के जरिये होंडा सिटी कार को एक दिन के लिए बुक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने खुद को एक राष्ट्रीय पार्टी का महासचिव बताते हुए अपना पता मोहाली पंजाब का लिखाया। उसने अपने कई मोबाइल नंबर भी दर्ज करवाए। उसके बाद बाली कार को किराये पर ले गया। अगले दिन उसने कार की बुकिंग 22 अगस्त तक बढ़ा दी।

इस दौरान 17 अगस्त को कार का जीपीएस सिस्टम बंद हो गया। हालांकि बुकिंग 22 अगस्त तक थी इसलिए ट्रैवल एजेंसी के कर्मचारियों ने उससे संपर्क नहीं किया।

लेकिन 22 अगस्त को कार वापस नहीं आने पर कर्मचारियों ने  बाली के नंबरों पर संपर्क किया लेकिन उसके सभी मोबाइल फोन बंद मिले। उसके बाद मैनेजर ने इसकी शिकायत मौर्या एंक्लेव थाने में की।

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि बाली ने जो भी मोबाइल नंबर दिए थे वह अलग-अलग लोगों के नाम पर रजिस्टर है। पुलिस की एक टीम मोहाली स्थित उसके आवास पर दबिश देने के लिए भेजी गई है।


पुलिस ने आशंका जताई है कि उसका पता भी फर्जी हो सकता है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि वाहन चोर ने नए तरीके को अपनाकर वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और जीपीएस की अंतिम लोकेशन के जरिये कार का पता लगाने की में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed