{"_id":"b730767a554a8271380a4ba67a7a0408","slug":"car-snatched-after-not-getting-lift","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट ना देने पर खूब पीटा फिर छीन ली इनोवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट ना देने पर खूब पीटा फिर छीन ली इनोवा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 20 Jul 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में लिफ्ट नहीं देने पर दो युवकों ने इनोवा चालक की जमकर पिटाई कर दी। चालक ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
आरोपियों ने चालक को इतना पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पिटाई करने के बाद आरोपी इनोवा गाड़ी भी ले गए। आरोपी युवक मुश्किल से आधा किलोमीटर के लिए लिफ्ट मांग रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, वसंत कुंज इलाके के मसूदपुर में रहने वाले मुकेश ने अपनी इनोवा गाड़ी टैक्सी स्टैंड पर लगा रखी है। यह गाड़ी उसके जीजा की है।
बृहस्पतिवार रात करीब 11:45 बजे मुकेश बी-9 वसंत कुंज से मसूदपुर जा रहा था। मसूदपुर डेयरी के पास दो युवकों ने उसकी गाड़ी रुकवा ली। गाड़ी रुकते ही एक युवक ने मुकेश से लिफ्ट मांगी। उसने लिफ्ट देने से मना कर दिया तो आरोपी युवक आगबबूला हो गया और दोनों ने मुकेश को गाड़ी से नीचे उतार कर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
किसी तरह खुद को छुड़ाकर मुकेश ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। कुछ देर बाद वह मसूदपुर से अपने कुछ साथियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा तो आरोपी उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए थे।
मुकेश की शिकायत पर वसंत कुंज थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह की टीम ने गाड़ी छीनने और मारपीट का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने शुक्रवार की शाम दोनों आरोपी राहुल (22) और सतवीर (25) को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों मसूदपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वारदात के समय वे नशे में थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गाड़ी जब्त कर ली है।