{"_id":"5d76e7508ebc3e93bc198e4c","slug":"car-riding-miscreants-fired-on-three-youths-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने तीन युवकों पर बरसाईं गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने तीन युवकों पर बरसाईं गोलियां
Tue, 10 Sep 2019 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 10 Sep 2019 05:29 AM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में रविवार देर रात पराठे खा रहे तीन युवकों पर कार सवार बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। हमले में तीनों युवक दीपक माथुर (24), राहुल उर्फ रावण (26) और प्रदीप (26) जख्मी हो गए। बदमाशों ने करीब आठ से दस राउंड गोलियां चलाई।
विज्ञापन
सभी घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस गोलीबारी को आपसी रंजिश का मामला बता रही है। दीपक निहाल विहार थाने का घोषित बदमाश बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वारदात रविवार देर रात 1.45 बजे रणहौला एक्सटेंशन, नजफगढ़ रोड पर हुई। यहां दीपक, राहुल व प्रदीप अपनी स्कूटी रोककर फुटपाथ पर एक रेहड़ी से पराठे खा रहे थे। इनके साथ कुछ अन्य लड़के भी मौजूद थे। उसी दौरान एक कार आकर रुकी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आरोपियों ने पिस्टल निकालकर तीनों पर गोलियां दाग दीं।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को हाथ और टांग में गोली लगने के बाद पीसीआर की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि हमलावर चार से पांच की संख्या में थे। पुलिस दीपक व बाकी लड़कों से भी पूछताछ कर आरोपियों का हुलिया जानने का प्रयास कर रही है।