{"_id":"b8d687d6ed8e1633000c572630f66cc5","slug":"canter-filled-with-paper-rolls-at-highway-58-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे-58 पर पेपर रोल से भरा कैंटर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे-58 पर पेपर रोल से भरा कैंटर लूटा
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Sat, 12 Dec 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे-58 पर विनायक फार्म हाउस के पास बृहस्पतिवार रात दो बदमाशों ने पेपर रोल से भरा कैंटर लूट लिया। लुटेरों को पकड़ने के बजाए सूचना पर पहुंची मुरादनगर और मोदीनगर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में मोदीनगर पुलिस ने चोरी में रिपोर्ट दर्ज की।
सिकंदराबाद दादूपुर निवासी विकास ने बताया कि वह सिकंदराबाद से पेपर रोल लेकर मेरठ जा रहा था। विनायक फार्म हाउस के पास वह कैंटर रोककर चाय पीने लगा।
इसी बीच दो बदमाश कैंटर लेकर मेरठ की ओर जाने लगे। यह देख उसने शोर मचाया और कैंटर के पीछे भागा, लेकिन बदमाश भाग गए।
उसने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि घटना चोरी की है। कैंटर चोरी होते वक्त विकास सोया हुआ था, इसलिए चोरी में रिपोर्ट दर्ज की है।