फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Canter and dumper accident of Yamuna Expressway, two killed

यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर से भिड़ा कैंटर, दो की मौत

Sat, 18 Jun 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 18 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Canter and dumper accident of Yamuna Expressway, two killed
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

यमुना एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू लाइन पर खड़े डंपर में तेज रफ्तार कैंटर जाकर भिड़ गया। शुक्रवार तड़के जीरो प्वाइंट से करीब 21 किलोमीटर पर रौनीजा गांव के पास हुए हादसे में कैंटर चालक सहित दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जबकि कैंटर में बैठे छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मैनपुरी के थाना बेवर के गांव भीलपुर निवासी अजयपाल पुत्र बदन सिंह, विकेश पुत्र अजयपाल व दयाल सिंह पुत्र उमराव सिंह, जिला सुल्तानपुर के गांव उमरा निवासी रामभरोसे, कमल दास पुत्र प्रभूराम व उमेश पुत्र नंगला भोला व शिवपाल पुत्र रामभरोसे के साथ शुक्रवार को कैंटर से यमुना एक्सप्रेसवे मार्ग से मैनपुरी से दिल्ली आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सही समय से मिली सूचना, बची जान

Canter and dumper accident of Yamuna Expressway, two killed
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

सभी सब्जी (अरबी) लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी में बेचने के लिए ले जा रहे थे। तड़के करीब 4:30 बजे रौनीजा गांव के पास कैंटर ने यमुना एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू लाइन पर खड़े डंपर को टक्कर मार दी।

हादसे में कैंटर के केबिन में बैठे चालक सोनू (42 वर्ष) और शिवपाल (35 वर्ष) पुत्र रामभरोसे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे खड़े डंपर के चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सड़क दुर्घटना में कैंटर बुरी तरहक्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे के बाद गाड़ी में बैठे छह लोगों की हालत गंभीर थी। गंभीर रूप से घायल इलाज के लिए तड़प रहे थे। वहां से होकर गुजर रहे राहगीरों ने हुए हादसे की सूचना हाइवे के कर्मचारियों को दे दी थी। बताया जाता है हादसा इतना भयावह था कि जीवित बचे छहों लोगों को समय रहते उपचार नही मिलता तो इनका बचा पाना भी काफी मुश्किल था। राहगीरों द्वारा सही समय पर हाइवे कंट्रोल रूम को सूचना देने के चलते ही इनकी जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed