फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cab driver hits 4 year old, then asked for help and do round of city for 5 hours till boy death

दिल्लीः कैब ड्राइवर ने बच्चे को मारी टक्कर, फिर मदद के नाम पर ऐसे ले ली उसकी जान

Tue, 14 Feb 2017 05:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Feb 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
cab driver hits 4 year old, then asked for help and do round of city for 5 hours till boy death
मृत बच्चे के मां बाप और वह जगह जहां हुआ एक्सीडेंट - फोटो : TOI

दिल्ली के एक कैब ड्राइवर ने पहले तो एक मासूम को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी उसके बाद खुद ही बच्चे की मदद के नाम पर उसकी जान ले ली।

विज्ञापन


गौरतलब है क‌ि द‌िल्ली के मुखर्जी नगर में एक कैब चालक राहुल ने 4 साल के बच्चे रोहित को पहले तो टक्कर मारी फिर 5 घंटे तक घायल बच्चे और उसकी मां को कैब में बैठाकर घुमाता रहा। बच्चे का नाम रोहित है।
विज्ञापन


यही नहीं इन पांच घंटों में कैब चालकर ने कई बार बच्चे की मां को पुलिस में रिपोर्ट ना कराने की धमकी भी दी। वहीं 5 घंटे तक उपचार न मिलने के कारण बच्चे की कैब में ही मौत हो गई। कैब के ड्राइवर को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रमवार जानें कैसे हुआ हादसा और फ‌िर क्या हुआ

cab driver hits 4 year old, then asked for help and do round of city for 5 hours till boy death
मृत बच्चे के मां बाप - फोटो : TOI

1- बच्चा रोहित अपने घर के बाहर खेल रहा था तब ही वहां एक इको कैब ने गाड़ी रिवर्स करते वक्त बच्चे को कुचल दिया।

2- टाइम्स ऑ‌फ इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार, कैब ड्राइवर बच्चे और उसकी मां को 5 घंटे तक शहर में घुमाता रहा। इस दौरान वह 4 अस्पतालों के अंदर गया और एक उत्तर के साथ बाहर आया कि अस्पताल बच्चे को एडमिट नहीं करेगा।

3- इन पांच घंटों के दौरान पहले तो कैब चालक बच्चे की मां को मनाता रहा कि वो पुलिस में ‌एक्सीडेंट की शिकायत ना करे फिर बाद में वो उसे बुरे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को भी कहता रहा।

4- चार साल के बच्चे की हालत बिगड़ती गई। आखिरकार बच्चे की मां वसंती कुमारी ने किसी तरह अपने पति को लोकल फोन बूथ से कॉल कर बच्चे के एक्सीडेंट के बारे में बताया।

...और ऐसे आई ड्राइवर के झांसे में बच्चे की मां

cab driver hits 4 year old, then asked for help and do round of city for 5 hours till boy death
वह जगह जहां हुआ एक्सीडेंट - फोटो : TOI

5- एक्सीडेंट के करीब 5 घंटे बाद बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया तब तक बहुत देर हो चुकी थी डॉक्टरों ने कहा कि लाने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी।

6- एक्सीडेंट के तुरंत बाद बच्चे की मां वसंती ने ड्राइवर का शुक्रिया अदा किया कि वो उसके बच्चे को अस्पताल ले जा रहा है। लेकिन वो जैसे बच्चे और उसकी मां को लेकर उनके एरिया से बाहर निकला तो उसने कार रोकी और मां को किसी को भी एक्सीडेंट के बारे में बताने से मना किया। ड्राइवर के ऐसे रवैये पर वसंती बहुत हैरान थी।

7- वसंती के पास मोबाइल ना होने की वजह से वो किसी को भी फोन नहीं कर पाई।

8- वसंती का कहना है कि उसके तीन अन्य बच्चे अपने भाई के बारे में पूछ रहे हैं कि आखिर वो कहां है लेकिन मां अपने बच्चों को सच बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed