फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   By telling the wrong cure cancer, doctor arrested

कैंसर बताकर गलत इलाज, डॉक्टर गिरफ्तार

Tue, 09 Sep 2014 01:03 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 09 Sep 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
By telling the wrong cure cancer, doctor arrested

कविनगर पुलिस ने सोमवार को डॉक्टर अमित भारद्वाज को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर ने एक महिला को कैंसर बताकर उसका गलत इलाज किया, जिससे वह और बीमार हो गई।

विज्ञापन


इस बाबत महिला के परिजनों ने 2013 में विजयनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर इसकी शिकायत एसएसपी से की गई थी।
विज्ञापन


एसएसपी ने मामले की जांच कविनगर पुलिस को सौंपी थी। दिल्ली के कृष्णा नगर निवासी मुकेश शर्मा उद्यमी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी शीला देवी (40) के सीने में गांठें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में दिल्ली स्थित निजी अस्पताल में कार्यरत डाक्टर अमित भारद्वाज ने उनकी पत्नी का इलाज शुरू किया था। डॉक्टर ने विभिन्न टेस्ट कराने के बाद बताया कि उनकी पत्नी को कैंसर है।

इस बीच आरोपी डाक्टर ने दिल्ली अस्पताल से नौकरी छोड़ दी और प्रताप विहार में एक अन्य अस्पताल ज्वाइन कर लिया। इसके बाद डॉक्टर उनकी पत्नी का यहीं इलाज करने लगे। पत्नी की दो बार कीमोथेरेपी की गई।

मुकेश शर्मा का आरोप है कि शुरुआत से ही डॉक्टर ने बीमारी से संबंधित पूरी रिपोर्ट उन्हें नहीं दिखाई थी। इलाज के दौरान न सिर्फ उनके लाखों रुपये खर्च हुए, बल्कि लगातार गलत इलाज से पत्नी के सिर के बाल गायब हो गए।

वह मानसिक रूप से कमजोर भी हो गईं। उन्होंने अन्य डॉक्टरों को पत्नी के इलाज की रिपोर्ट आदि दिखाईं तो पता चला कि इलाज ही गलत किया जा रहा था।

पत्नी को कैंसर था ही नहीं, उनके हार्मोन्स की गांठें बन गई थीं। तब उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विजयनगर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी तो उन्होंने जांच बदलने की मांग की थी।


एसएचओ कविनगर अवनीश गौतम ने बताया कि कप्तान के आदेश पर मामले की जांच थाना पुलिस को सौंपी गई थी। पुलिस ने लालकुआं के पास से इंदिरापुरम के नीति खंड निवासी डॉक्टर अमित भारद्वाज को गिरफ्तार किया है।

मैं बेकुसूर सही इलाज किया: डॉक्टर
महिला को कैंसर था, जिसकी तमाम रिपोर्ट्स मेरे पास हैं। महिला का सही इलाज किया गया, जिससे वह ठीक है। महिला के परिजन मुझसे तीन लाख रुपये की मांग कर कर रहे थे। न देने पर झूठे आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। - डॉक्टर अमित भारद्वाज, एमडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed