फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   by making fake website they used to have consumer's information

फर्जी वेबसाइट बनाकर लेते थे कंपनी के ग्राहकों की जानकारी

Mon, 20 Nov 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 20 Nov 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
by making fake website they used to have consumer's information
demo pic

फर्जी वेबसाइट बनाकर क्रेडिट कार्ड कंपनी के ग्राहकों की जानकारी लेकर उनके साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत प्रबंधन ने डीएलएफ फेस-2 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इंफिनिटी टावर में एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विस का ऑफिस है। कंपनी के अधिकारी जयंत बनर्जी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कंपनी से मिलती-जुलती वेबसाइट बना ली है।
विज्ञापन


इस वेबसाइट के जरिए लोगों के एसबीआई कार्ड बनाए जाने के लिए उनकी पर्सनल जानकारी ली जा रही है। ऐसे में लोगों से ली जाने वाली जानकारी का गलत प्रयोग किया जा सकता है, जिससे एसबीआई की साख को धक्का लग सकता है। इस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले को जांच के लिए साइबर सेल में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएलएफ फेस-2 थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed