फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   businessman shot dead in road rage

दिल्लीः सिर्फ कार टच होने पर खोया आपा, कारोबारी की गोली मारकर की हत्या

Tue, 06 Dec 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Dec 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
businessman shot dead in road rage
दिल्ली दल्लूपुरा इलाके में रोडरेज में हुई हत्या में मृतक दीपक को इसी कार में सवार ने मारी थी गोली - फोटो : अमर उजाला

न्यू अशोक नगर इलाके में रविवार रात रोडरेज की वारदात में नशे में धुत एंडेवर कार सवार प्रॉपर्टी डीलर ने एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त गांव गोठला, मोहब्बताबाद, फरीदाबाद निवासी दीपक भड़ाना उर्फ कालू (25) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन के बाद सोमवार को आरोपी यशपाल सिंह माही को नोएडा सेक्टर-25 से गिरफ्तार कर लिया और कार बरामद कर ली है। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, दीपक भड़ाना के परिवार में मां कमलेश देवी, दो छोटे भाई विक्रम और संजू हैं।
विज्ञापन


दीपक खेती के अलावा भूसे का कारोबार करता था। रविवार को उसके रिश्ते के दो भतीजों विकास व सागर की बारात दिल्ली के कोंडली इलाके में आई थी। दीपक अपने पांच रिश्तेदारों के साथ इनोवा गाड़ी में बारात में आया था। रात 10 बजे कार चालक अशोक कुमार वापस फरीदाबाद के लिए निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से धरा गया आरोपी

businessman shot dead in road rage
दिल्ली दल्लूपुरा इलाके में रोडरेज में हुई हत्या में मृतक दीपक को इसी कार में सवार ने मारी थी गोली - फोटो : अमर उजाला

दल्लूपुरा मोड़ के पास इनोवा कार लाल रंग की एंडेवर कार से टच हो र्गई। कार में मौजूद दीपक के चचेरे भाई गुरजीत ने बताया कि शराब के नशे में धुत एंडेवर सवार चालक ने कार से उतरते ही गाली-गलौच शुरू कर दी। दीपक विरोध करने नीचे उतर गया।

इस बीच दोनों के बीच बहस होने लगी। बीच-बचाव के सभी लोग वापस कार में बैठ गए। दीपक चालक की बराबर वाली साइड में जाकर बैठ गया। इस बीच एंडेवर कार सवार अपनी गाड़ी से पिस्टल निकाल लाया और दीपक के सिर में गोली मार दी। दीपक को नोएडा स्थित मेट्रो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज से धरा गया आरोपी
गोली मारने के बाद आरोपी यशपाल सिंह मौके से कार समेत फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को दीपक के साथ मौजूद लोगों ने बताया कि लाल रंग की एंडेवर कार में सवार शख्स ने उसे गोली मारी। नंबर उत्तराखंड का था।

मामूली विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई

businessman shot dead in road rage
दिल्ली दल्लूपुरा ईलाके में रोडरेज में हुई हत्या में मृतक दीपक इसी कार में सवार था - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। आरोपी गोली चलाते हुए दिख गया। दीपक के साथ मौजूद लोगों ने भागकर उसे पकड़ने का प्रयास भी किया था। सोमवार को आरोपी प्रॉपर्टी डीलर नोएडा सेक्टर-25 निवासी यशपाल सिंह माही को गिरफ्तार कर लिया गया।

दीपक के घर फरीदाबाद में छाया मातम रविवार को खुशी-खुशी दीपक अपने रिश्तेदारों के साथ शादी में शरीक होने के लिए कोंडली आया था। लेकिन अचानक मामूली विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई। जैसे ही दीपक के परिवार को उसकी हत्या की खबर मिली, घर में मातम छा गया।

इसी साल 13 मार्च को दीपक की शादी हुई थी। फिलहाल उसकी पत्नी गर्भवती है। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी शोभिता बेहोश हो गई। मां कमलेश का भी यही हाल है। चचेरे भाई गुरजीत ने बताया कि पिता बीर सिंह की मौत के बाद दीपक ही पूरे घर की जिम्मेदारी उठा रहा था। सोमवार को दीपक के घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed