{"_id":"59527dab4f1c1bad588b4644","slug":"businessman-shot-dead-crpf-jawan-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर व्यापारी की हत्या, सीआरपीएफ जवान गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारकर व्यापारी की हत्या, सीआरपीएफ जवान गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 28 Jun 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमका रोड स्थित परचून की दुकान पर सोमवार रात शराब पीने के दौरान कहासुनी होने पर सीआरपीएफ जवान ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से व्यापारी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर आए लोगों ने आरोपी को पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि रसूलपुर छपरा (बिहार) निवासी बलदेव यादव दादरी नगर के आमका रोड स्थित घर में किराये पर रहता है और वहीं परचून की दुकान चलाता था। इसी मकान में गांव मिट्ठनपुर गुन्नौर, संभल निवासी सतीश कुमार भी किराये पर रहता है। सतीश छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सीआरपीएफ की 36वीं बटालियन में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर तैनात है। सोमवार रात सतीश और बलदेव शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान सतीश ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन-चार हवाई फायर कर दिए। विरोध करने पर उसने बलदेव के सीने में गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने सतीश को पकड़ लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस सूचना दे दी। पुलिस बलदेव को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद कर ली।
विज्ञापन