फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   businessman killed near his house in delhi

लूटपाट के दौरान कारोबारी की घर के सामने गोली मारकर हत्या

Thu, 24 Aug 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Aug 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
businessman killed near his house in delhi
demo pic

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके में मंगलवार रात लूटपाट के दौरान एक कारोबारी की उसके घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त संजीव कुमार (42) के रूप में हुई है। वारदात के समय संजीव अपने दफ्तर से घर लौट रहा था। घर सामने पहुंचने पर बाइक सवार बदमाशों ने उससे लूटपाट का प्रयास किया। 

विज्ञापन


बदमाशों ने पहले उसके पैर में गोली मारी, लेकिन इसके बाद भी जब संजीव ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके सिर से पिस्टल सटाकर गोली मार दी। संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद बदमाश संजीव का बैग जिसमें 45 हजार रुपये और कुछ जरूरी कागजात थे, लूटकर ले गए। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक संजीव परिवार के साथ सी-3/44, अशोक विहार फेज-2 में रहता था। इसके परिवार में पत्नी अन्नू, दो बेटी हर्षिता, मल्लिका और चार साल का एक बेटा हर्षित है। संजीव का जुराब के धागे बनाने का कारोबार है। मंगलवार शाम का वह अपने दफ्तर से स्कूटी पर घर लौट रहा था। इस बीच घर पास पहुंचने पर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उसे पिस्टल दिखाकर रोक लिया। एक बदमाश ने संजीव से बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने पिस्टल से संजीव के पैर में गोली मार दी। इसके बाद उसने बैग लूटा और फरार होने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर घायल होने के बाद भी संजीव ने बदमाशों का पीछा करना नहीं छोड़ा। वह पैदल की बदमाशों के पीछे भागा। इस बीच बाइक से उतरकर एक बदमाशों ने सिर से सटाकर संजीव के सिर में गोली मार दी। बाद में वह फरार हो गए। इधर गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। संजीव के परिजन भी वहां आ गए। 

उसने नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद संजीव का शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी बदमाशों ने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था। 


चार किलोमीटर से बदमाश कर रहे थे पीछा
संजीव की हत्या के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। शास्त्री नगर से अशोक विहार के बीच रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी बदमाश संजीव की स्कूटी का करीब चार किलामीटर से पीछा कर रहे थे। सभी बदमाशों ने अपना मुंह ढका हुआ था। पीछा करते हुए जैसे ही वह अशोक विहार संजीव के घर के पास पहुंचे तो उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed