दिल्लीः बिजनेसमैन की पीटकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कमला मार्केट इलाके में अज्ञात लोगों ने एक स्क्रैप कारोबारी की पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कारोबारी ने कुछ लोगों से रुपये उधार लिए थे, जिसे वापस करने का उस पर दबाव था।
पीड़ित कारोबारी की बहन ने दो लोगों को नामजद किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, चांदनी महल के मीर खान इलाके में रहने वाला जहांगीर (34) स्क्रैप डीलर था।
बहन सरदाना के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम वह कुछ लोगों से मिलने गया था। कुछ देर बाद पता चला कि माता सुंदरी कॉलेज के पास जहांगीर की बहस हो रही है।
वह दौड़कर कॉलेज के पास पहुंची, जहां एक बस चालक ने बताया कि चार लोग एक युवक को जख्मी हालत में लाल रंग की कार से ले गए हैं। उन लोगों ने दुकान में उसकी पिटाई की थी।
कारोबारी ने कुछ लोगों से ले रखा था उधार
बाद में पुलिस ने उसे फोन कर बताया कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है और वह संजीवन अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
कुछ लड़के उसे लेकर आए थे और एक्सीडेंट होने की बात कहकर अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। जहांगीर के सिर पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने देर रात कमला मार्केट थाने पहुंचकर हंगामा किया।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जहांगीर की बहन ने बताया है कि उसने कुछ लोगों से उधार ले रखा था और उस पर पैसे चुकाने का दबाव था। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये आरोपी युवकों की पहचान करने में जुटी है।