फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Businessman Husband rape his wife for money in gurgaon.

बिजनेसमैन ने पैसों के लिए किया पत्नी से रेप!

Sat, 23 Aug 2014 06:46 PM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
Businessman Husband rape his wife for money in gurgaon.

गुड़गांव की पॉश सोसायटी में रहने वाली महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए मारपीट के अलावा दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिलकर उसे कई सालों से प्रताड़ित किया जा रहा था।

विज्ञापन


महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष की दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पालम विहार स्थित सोसायटी में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 साल पहले उसकी शादी माधव कुलश्रेष्ठ के साथ हुई थी।
विज्ञापन


जो दिल्ली में बिजनेस करता है। महिला का कहना है कि उसके दो बच्चे होने के बाद ससुराल पक्ष के लोगा दहेज के लिए लगातार मारपीट कर रहे थे। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया जिसका विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर पालम विहार थाने की पुलिस ने माधव कुलश्रेष्ठ, प्रेमा कुलश्रेष्ठ और मीनाक्षी रावत के खिलाफ आईपीसी 323, 376, 406, 498ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही महिला एएसआई मीनावती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
फरीदाबाद के थाना सेक्टर-31 में एक विवाहिता को दहेज के लिए घर से निकालने का मामला सामने आया है। महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-30 में ज्योति जैन अपने परिजनों के साथ रहती है। ज्योति ने 22 अगस्त को थाना सैक्टर-31 में शिकायत दर्ज कराई है।

जिसमें बताया कि उसकी शादी 27 अप्रैल 2008 को दिल्ली के गोविन्दपुरी निवासी हितेश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले ज्योति को कम दहेज लाने के लिए ताने देने लगे। साथ ही और अधिक दहेज की मांग करने लगे।

ज्योति का आरोप है कि दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। पति हितेश, ससुर आरपी जैन, सास प्रोमिला, नन्द रोहिनी व नन्दोई उमेश बंसल उसे दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे साथ ही कुछ दिनों पहले उसे घर से निकाल दिया। ज्योति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अशोक नगर में नाबाल‌िग छात्रा से रेप

Businessman Husband rape his wife for money in gurgaon.

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में शनिवार को नाबालिग के साथ रेप की घटना सामने आई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार न्यू अशोक नगर में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से अतुल नामक युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता कक्षा आठ की छात्रा है। अतुल वारदात के बाद से ही फरार चल रहा है। लड़की के परिजनों ने पुलिस में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने आरोपी अतुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376/506 और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी खोज शुरू कर दी है। खबर ‌ल‌िखे जाने तक छात्रा के मे‌ड‌िकल की बात नहीं हुई थी।

फरीदबादः छत पर सो रही युवती से रेप

Businessman Husband rape his wife for money in gurgaon.

फरीदाबाद के थाना सेंट्रल में एक युवती ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार करीब 19 वर्षीय ममता (काल्पनिक नाम) थाना सेंट्रल क्षेत्र में रहती है। ममता ने 22 अगस्त को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अगस्त की रात को वह मकान की छत पर सो रही थी।

इसी दौरान समीर उर्फ सोनू छत पर आ गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन समीर उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ दिल्ली ले गया। वहां से वह उसे मथुरा ले गया।

ममता का आरोप है कि मथुरा जाने पर समीर के भाई शकील का फोन आया और वापस बुलाया। जिसके बाद दोनों वापस फरीदाबाद आ गए। समीर ने यहां आ कर उसे छोड़ दिया। अब लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed