{"_id":"58c2c4154f1c1bda32dc50c7","slug":"businessman-came-and-cheats-jewelery-worth-rs-40-lakh-from-jeweler","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी बनकर आया और ज्वेलर से 40 लाख के गहने ठग गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी बनकर आया और ज्वेलर से 40 लाख के गहने ठग गया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Mar 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोलबाग इलाके में एक ज्वेलर ने एक व्यक्ति पर कारोबारी बनकर 40 लाख के जेवरात की ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने एक परिचित महिला की मदद से वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर करोलबाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच का जिम्मा जिला जांच प्रकोष्ठ को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार देवदास दुआरी सपरिवार नाईवाला करोलबाग इलाके में रहते हैं। इसी पते पर उनकी कादंबरी ज्वैलर्स नाम की दुकान है। उनका वर्कशॉप बीडनपुरा में है।
विज्ञापन
देवदास ने करोलबाग थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि गत वर्ष 17 अक्तूबर को संजय सक्सेना नाम का शख्स कला सोनी नाम की महिला के साथ उसकी दुकान पर आया।
विज्ञापन
रुपये देने से मना कर दिया और धमकाया कि उसपर पहले से मुकदमा दर्ज है
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
कला सोनी करोलबाग स्थित एक शोरूम में काम करती है और देवदास उसे पिछले बीस साल से जानते हैं। कला सोनी ने संजय का परिचय एक कारोबारी के तौर पर करवाया और उसके बारे में बताया कि वह अजमल खां रोड पर एक ज्वेलरी का शोरूम खोल रहा है।
देवदास के मुताबिक कला सोनी ने बताया कि संजय को कुछ जेवरात चाहिए। जिसका कुछ दिनों के बाद चेक और नकद से भुगतान कर देगा। उनकी बातों का विश्वास कर देवदास ने संजय को सोने और हीरे के करीब 40 लाख रुपये के जेवरात दे दिए।
संजय ने भी देवदास के साले के नाम 11.5 लाख रुपये के चेक दे दिए। देवदास का साला उसका बिजनेस पार्टनर है। इस वर्ष जनवरी माह में इस चेक को उसने बैंक में जमा करवाया तो चेक बाउंस हो गया। बैंक से पता चला कि संजय का अकाउंट पहले से फ्रीज है।
देवदास का आरोप है कि संजय से संपर्क करने पर उसने रुपये देने से मना कर दिया और धमकाया कि उसपर पहले से मुकदमा दर्ज है। देवदास ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।