{"_id":"58d7c1f04f1c1b307d1a1062","slug":"bunty-babli-duel-stolen-jewellery-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटी बबली की जोड़ी ने ज्वेलर से उड़ाए लाखों के गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंटी बबली की जोड़ी ने ज्वेलर से उड़ाए लाखों के गहने
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Mar 2017 09:35 AM IST
सार
ई-वॉलेट ऐप पर भुगतान करने का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
-ई-वॉलेट ऐप पर भुगतान करने का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चांदनी चौक इलाके में बंटी बबली की जोड़ी ने एक ज्वेलर से लाखों के गहने उड़ा लिए। आरोपियों ने ज्वेलर को ई-वॉलेट ऐप के जरिए पैंमेट करने का झांसा दिया लेकिन ज्वेलर के अकाउंट में रुपये नहीं पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार मित्तल सपरिवार मॉडल टाउन सेकेंड में रहते हैं। उनका चांदनी चौक में सोना चांदी का कारोबार है। गत 23 मार्च को प्रदीप मित्तल अपने बेटे नमन मित्तल और कर्मचारियों के साथ अपने दुकान में मौजूद थे। करीब तीन बजे एक युवक और युवती उनके दुकान पर पहुंचे। युवक ने अपना नाम सुदीप राज श्रीवास्तव बताया।
विज्ञापन
दोनों ने प्रदीप को गहने दिखाने के लिए कहा। कर्मचारियों ने करीब 2.78 लाख के जेवरात दिखाए, दाम पूछने के बाद दोनों ने और गहने दिखाने के लिए कहा। उन लोगों ने कुल पांच लाख छह हजार रुपये के गहने पसंद किए और बिल का भुगतान ई-वॉलेट ऐप से करने का तर्क रखा।
विज्ञापन
युवक ने प्रदीप से उनका बैंक अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर लिया, कुछ समय बाद प्रदीप के मोबाइल पर पैमेंट के क्रेडिट का मैसेज आया। उसके बाद प्रदीप ने सारे गहने युवक-युवती को सौंप दिये।
अगले दिन प्रदीप ने अपने बैंक में पैमेंट की जांच की तो पता चला कि इस तरह के पैमेंट का कोई भुगतान नहीं आया है। प्रदीप ने अपने एक कर्मचारी को युवक के पते पर निर्माण विहार भेजा, लेकिन वह पता फर्जी निकाला।
उसके बाद प्रदीप ने युवक के दिए फोन पर संपर्क किया तो वह कभी मुंबई और कभी जयपुर में होने की बात कहकर पैमेंट करवाने की बात कहता रहा। बाद में आरोपी का फोन बंद हो गया। प्रदीप ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिया है जिसमें बंटी बबली की वारदात कैद है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।