फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   builder is threatening to kill family in white house lift case

व्हाइट हाउस लिफ्ट हादसा: बिल्डर दे रहा जान से मारने की धमकी 

Tue, 18 Apr 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 18 Apr 2017 12:17 AM IST
सार


फॉलोअप

बिल्डर दे रहा रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी
-गर्भवती महिला के बच्चे के दिल की धड़कन बंद 

विज्ञापन
builder is threatening to kill family in white house lift case

विस्तार

निस्सन हट पांच स्थित व्हाइट हाउस में लिफ्ट गिरने से हादसे का शिकार हुए परिवार को अब बिल्डर से धमकियां मिल रही हैं। फ्लैट मालिक सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि बिल्डर ने हादसे की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराने पर गोली से उड़ाने की धमकी दी है।

विज्ञापन


परिवार की पांच महिलाओं के अचानक हादसे का शिकार होने से आर्थिक समस्या झेल रहे सुरेंद्र सिंह धमकी के बाद से मानसिक रूप से परेशान हैं। बिल्डर की धमकी की वजह से परिवार वाले देर शाम तक केस दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाए थे, हालांकि थाना इंचार्ज एनआईटी ने घायलों के बयान के आधार पर केस दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन


निस्सन हट पांच में बांके बिहारी मंदिर के सामने चार मंजिला व्हाइट हाउस में कारोबारी सुरजीत सिंह के बड़े भाई सुरदीप सिंह और उनके परिवार के सदस्य रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात करीब नौ बजे सुरजीत सिंह के परिवार की परविंदर कौर, राजिंदर कौर, जसप्रीत कौर, गुरजीत कौर और गगनजोत कौर लिफ्ट सेस्त्र दूसरी मंजिल पर जा रही थीं, अचानक लिफ्ट खराब होकर जमीन पर आ गई, हादसे में गर्भवती गुरजीत कौर सहित सभी महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

सुरदीप सिंह के मुताबिक गुरजीत कौर का अल्ट्रसाउंड किया गया जिसमें डॉक्टरों ने बताया कि गर्भस्थ शिशु के दिल की धड़कनें बंद हैं, हालांकि एक और टेस्ट किया गया है जो जांच के लिए गुरुग्राम भेजा गया है, मंगलवार को पता चलेगा कि गर्भस्थ शिशु की क्या स्थिति है।

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह परविंदर कौर के दोनों पैरों की सर्जरी की गई, उन्हें कम से कम डेढ़ माह बिस्तर पर ही गुजारना होगा। हरजिंदर कौर को छुट्टी दे दी गई। अन्य तीन महिलाओं का इलाज चल रहा है।

सुरजीत सिंह का आरोप है कि बिल्डर उपकार सिंह ने उन्हें फोन पर धमकाया है कि यदि पुलिस में रिपोर्ट दी तो गोली मार कर जान ले लेगा। परेशान सुरिंदर सिंह का कहना है कि एक तो वह परिवार की पांच महिलाओं की समस्या से पहले ही परेशान हैं ऐसे में धमकी मिलने से वह पुलिस तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

एसएचओ एनआईटी थाना इंस्पेक्टर मित्रपाल ने बताया कि अभी तक किसी ने शिकायत नहीं दी है, घायलों के बयान लेने के बाद केस दर्ज कर जांच की जाएगी।

धन बचाने के लिए लिफ्ट में नहीं लगवाए शॉक अब्जॉर्बर  
सुरदीप सिंह का कहना है कि यदि लिफ्ट में शॉक अब्जॉर्बर लगे होते तो हादसा न होता। उन्होंने बताया कि बिल्डर उपकार सिंह ने करीब एक साल पहले इमारत में लिफ्ट लगवाई। जब लिफ्ट स्थापित की जा रही थी तब ही उन्होंने बेसमेंट में शॉक अब्जॉर्बर लगवाने की सलाह दी जिसे अनसुना कर दिया गया।

आरोप है कि लिफ्ट लगने के बाद से ही ठीक नहीं चली, कभी ऊपर अटक जाती कभी नीचे फंस जाती। कंपनी को फोन कर मेकेनिक बुलवाए जाते थे। बताया कि रविवार सुबह से ही लिफ्ट फंस फंस कर चल रही थी, कंपनी वालों को फोन किया गया लेकिन मेकेनिक नहीं आए। रात को हादसा हो गया। 


बिल्डर की दूसरी इमारत की भी लिफ्ट खराब 
सुरदीप सिंह ने बताया कि उपकार सिंह ने व्हाइट हाउस के ठीक सामने 12 फ्लैट की एक और इमारत बनाई है। इस इमारत की लिफ्ट भी हमेशा खराब ही रहती है। इमारत में रहने वाले जीतेंद्र के दो बच्चे भी इस लिफ्ट में फंस चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर ने दोनों इमारतें अतिक्रमण कर बनाईं और दोनों में ही सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed