फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   btech student hand operated due to infection in noida

बाइक की टक्कर के बाद चेन में फंस गया था बीटेक छात्रा का हाथ, जान बचाने के लिए काटना पड़ा

Sun, 18 Jun 2017 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 18 Jun 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
btech student hand operated due to infection in noida
DEMO PIC

 एक अनियंत्रित बाइक सवार ने सहेलियों संग सामान खरीदने निकली बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद चालक बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया। हादसे में छात्रा का एक हाथ बाइक के चेन सेट में फंसकर बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय निजी अस्पताल से छात्रा को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में रेफर किया गया लेकिन वहां के चिकित्सक भी छात्रा के हाथ का उपचार नहीं कर पाये और उसका हाथ काटना पड़ गया।     

विज्ञापन

  
मूलरूप से बरेली निवासी तनिषा कटियार गलगोटिया कॉलेज में बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा है। तनिषा सेक्टर पाई-1 स्थित सोसायटी में सहेलियों के साथ रहती है। 15 जून की शाम लगभग साढ़े सात बजे तनिषा अपनी सहेलियों के साथ सोसायटी से निकलकर एच्छर मार्केट में सामान खरीदने जा रही थी। इसी दौरान सामने से आई एक बाइक ने तनिषा को टक्कर मार दी। इससे बाइक व तनिषा सड़क पर गिर गई और उसका हाथ बाइक की चेन सेट में फंस गया। 
विज्ञापन


सहेलियों ने अन्य लोगों की मदद से बामुश्किल तनिषा के हाथ को चेन सेट से बाहर निकाला लेकिन उसका हाथ लहूलुहान हो चुका था। वहीं, आरोपी चालक बाइक मौके पर छोड़कर भगा गया था। तनिषा को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराकर एच्छर चौकी पुलिस को तहरीर दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से हाथ कुचल जाने के कारण उसे दिल्ली के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया। तनिषा के सहपाठी ने जानकारी दी है कि अपोलो अस्पताल में भी उसका बायां हाथ कोहनी तक हाथ काटना पड़ा है। तनिषा के सहपाठियों का आरोप है कि आरोपी की बाइक मौके पर मिलने के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपी को नहीं पकड़ पाई है।


बिरौंडा गांव का है आरोपी      
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। बाइक को कब्जे में लेकर पड़ताल की गई। बाइक बिरौंडा निवासी युवक की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है लेकिन वह घर पर नहीं मिला। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।       
-यतेंद्र कुमार, ऐच्छर चौकी प्रभारी       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed