फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brutally murders of women, were accused of relation with deceased

महिला की सरेराह क्रूरता से हत्या, आरोपी के मृतका से थे संबंध

Wed, 22 Jun 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Jun 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
brutally murders of women, were accused of relation with deceased
क्रूरता से हत्या - फोटो : अमर उजाला

गांधी नगर इलाके में बुधवार सुबह पुश्ता रोड पर सरेराह एक महिला की कैंची से वारकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त ललिता देवी (42) के रूप में हुई है। वारदात के बाद राहगीरों ने आरोपी को पीछा कर पकड़ लिया।

विज्ञापन


बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान राकेश उर्फ बब्बू (42) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो ललिता व राकेश के बीच संबंध थे, लेकिन कुछ दिनों से ललिता ने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था। इसी से नाराज होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


गांधी नगर पुलिस के मुताबिक, ललिता पति रमेश भाटिया के साथ 91/4, मुल्तानी मोहल्ला, गांधी नगर में रहती थी। ललिता की एक 15 साल की बेटी भी है, जो अपनी मौसी के साथ रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के घर घुसकर पहले भी मारपीट कर चुका था आरोपी

brutally murders of women, were accused of relation with deceased

रमेश मानसिक रूप से बीमार है। इसी वजह से ललिता शास्त्री नगर इलाके में प्राइवेट नौकरी करती थी। बुधवार सुबह वह घर से शास्त्री पार्क जाने के लिए निकली थी। इस बीच पुश्ता रोड पर मस्जिद के पास राकेश ने कैंची से ललिता पर हमला कर दिया।

गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि एक साल से राकेश व ललिता के बीच संबंध थे। कुछ दिनों से ललिता ने राकेश से मिलना जुलना बंद कर दिया था।

इसी बात से राकेश काफी खफा था। करीब चार दिन पूर्व उसने ललिता के घर में घुसकर मारपीट भी की थी। इसकी शिकायत ललिता ने गीता कॉलोनी थाने में की थी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को पकड़ भी लिया था। लेकिन बाद में ललिता के कहने पर ही उसे छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed