फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brought alcohal in Mercedes, IB officer arrested in trafficking

मर्सिडीज में लाई जाती थी विदेशी शराब, तस्करी में IB अफसर गिरफ्तार

Thu, 30 Jun 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
brought alcohal in Mercedes,  IB officer arrested in trafficking
आईबी ऑफीसर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिला पुलिस ने इंपोर्टेड व विदेशी शराब की तस्करी के आरोप में इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के अफसर समेत दो को गिरफ्तार किया है। ये मर्सिडीज कार से शराब की तस्करी करते थे, ताकि पुलिस की इन पर नजर न पड़े।

विज्ञापन


पुलिस ने इनके कब्जे से महंगी शराब की 1252 बोतलें और 15.5 लाख रुपये बरामद किए हैं। बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। ये महंगी अवैध शराब गुड़गांव व एयरपोर्ट से लाते थे। दिल्ली पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार मालवीय नगर थाना पुलिस को 28 जून को सूचना मिली थी कि मर्सिडीज कार से अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है। ये कार शराब लेकर सेक्टर-पांच आरकेपुरम होकर गुजरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंपोरटेड शराब की 1207 बोतल बरामद

brought alcohal in Mercedes,  IB officer arrested in trafficking
आईबी ऑफीसर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मर्सिडीज कार से अवैध शराब की सप्लाई कर रहे ईस्ट ऑफ कैलाश निवासी मुकेश धींगरा को पकड़ लिया। मर्सिडीज कार से इंपोर्टेड शराब की 33 बोतल और चार लाख रुपये नगद बरामद किए गए।

मुकेश धींगरा से पूछताछ के बाद नरेंद्र कुमार शर्मा को आरकेपुरम से गिरफ्तार कर लिया। नरेंद्र कुमार आईबी का अफसर है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरकेपुरम में बना रखे गोदाम से इंपोरटेड शराब की 1207 और बोतल बरामद की। मुकेश धींगरा से पूछताछ के बाद उसके घर से 11.5 लाख रुपये व शराब का 12 बोतलें बरामद की गईं।

पूछताछ में मुकेश धींगरा ने बताया कि वह ईस्ट ऑफ कैलाश में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। वह पिछले तीन वर्ष से इंपोर्टेड शराब की तस्करी करने में लगा हुआ था। एक बोतल पर 600 से 800 रुपये की कमाई होती थी। वह पहले भी तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed