{"_id":"592854aa4f1c1b640353734b","slug":"brother-in-law-killed-boy-in-family-dispute-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":" पत्नी और ससुराल से अच्छे संबंध नहीं होने पर कर युवक ने कर दी साले की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी और ससुराल से अच्छे संबंध नहीं होने पर कर युवक ने कर दी साले की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 27 May 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष विहार इलाके में एक युवक ने 11 साल के साले को अगवा कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी का अपनी पत्नी और ससुराल वालों से संबंध अच्छे नहीं थे। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने बच्चे के कंकाल को बरामद कर लिया है। पिता ने कपड़े और ताबीज से बेटे की पहचान कर ली।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त एके सिंघला ने बताया 20 मई को मंडोली एक्सटेंशन में रहने वाले राजू ने अपने 11 साल के बेटे हेमंत के गायब होने की शिकायत हर्ष विहार थाने में की थी। पुलिस की टीम ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को अपहरण के बाबत कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा था। पुलिस से पीड़ित के घर के आसपास के लोगों से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि राजू का अपने दामाद से रिश्ता खराब चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके दामाद उत्तरांचल कालोनी, बेहटा हाजीपुर, गाजियाबाद निवासी प्रशांत उर्फ चिंटू पर निगरानी रखना शुरू कर दिया। प्रशांत की संदिग्ध हरकत को देखकर पुलिस को उसपर संदेह हुआ। इस बीच प्रशांत 25 मई को एक वकील से मिलने के लिए कड़कड़डूमा कोर्ट आ रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। प्रशांत ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि उसकी शाऌदी पिछले साल जुलाई माह में राजू की बेटी से हुई थी लेकिन शादी के बाद से पत्नी और उसके परिवार वालों से उसका संबंध ठीक नहीं चल रहा था। आरोपी अपनी पत्नी से खुश नहीं था। परिवार से बदला लेने के लिए 20 मई को आरोपी अपने साले को वीडियो गेम खेलने के बहाने लोनी गाजियाबाद के जंगल में ले गया। जहां उसने हेमंत की हत्या कर दी। पुलिस ने उसके निशानदेही पर जंगल से हेमंत का कंकाल बरामद कर लिया। राजू ने कपड़े और ताबीज से अपने बेटे की पहचान की।