फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   broad daylight 14 lakhs robbery from businessman

दिनदहाड़े कारोबारी से 14 लाख की लूट

Sat, 12 Mar 2016 03:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 12 Mar 2016 03:48 AM IST
विज्ञापन
broad daylight 14 lakhs robbery from businessman
दिनदहाड़े लूट

बीटा-2 स्थित ओमैक्स कनॉट प्लेस गोल चक्कर के पास पेंट कारोबारी से हथियारबंद बदमाशों ने 14 लाख रुपये लूट लिए। स्विफ्ट कार और बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी की कार को ओवरटेक कर उसी की कार में बंधक बना लिया। उसकी पिटाई कर कार से बाहर फेंक दिया। बदमाश व्यापारी की सेंट्रो कार लेकर भी फरार हो गए। घायल को शहर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। कासना कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन


डेरीन गांव निवासी रजनीश पेंट कारोबारी है। उसकी जगतफार्म मार्केट में दुकान है। शुक्रवार दोपहर उन्होंने नोएडा के सेक्टर-63 स्थित इंडियन बैंक से 4 लाख रुपये निकाले थे। वहां से ग्रेटर नोएडा आने पर रजनीश को उसके सहयोगी व्यापारी ने मुनीम से 10 लाख रुपये देने को कहा। मुनीम ने जगतफार्म मार्केट स्थित कॉरपोरेशन बैंक से रुपये निकालकर रजनीश को दिए।
विज्ञापन


इसके बाद रजनीश सेंट्रो कार में सवार होकर रुपयों किसी दूसरे व्यापारी को देने सेक्टर डेल्टा-2 जा रहा था। इसी दौरान सेक्टर बीटा- 2 स्थित ओमैक्स कनॉट प्लेस गोल चक्कर के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रजनीश की कार को ओवरटेक कर पिस्टल तान दी। इतने में काली फिल्म लगी स्विफ्ट कार में सवार अन्य बदमाश भी आ गए। बदमाशों ने रजनीश को उसकी ही कार में बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने आगे जाकर डाढ़ा गांव गोलचक्कर के पास सड़क के किनारे लगे कटीले तारों पर रजनीश को कार से बाहर फेंक दिया। बदमाश कार और 14 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही कासना, सूरजपुर और नॉलेज पार्क थानों की पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। एसपी देहात ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से बातचीत कर घटना की जानकारी ली।

राहगीर की मदद से परिजनों को सूचना दी
बदमाशों की पिटाई से घायल रजनीश थोड़ी देर तक डाढ़ा गांव के पास गोलचक्कर पर बेहोश पड़ा रहा। होश में आने पर उसने राहगीर की मदद ली। राहगीर के फोन से पीड़ित ने सबसे पहले अपने मामा को सूचना दी। इसके  बाद छोटे भाई नवनीश को बताया। नवनीश दोस्त को लेकर मौके पर पहुंचा और पीड़ित को कार में बैठाकर कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

मोबाइल की लोकेशन से कार बरामद
बदमाशों से छीनाझपटी के दौरान रजनीश का फोन चालू हालत में उसकी कार में ही छूट गया था। पुलिस मोबाइल की लोकेशन देखकर मौके पर पहुंची। घटना स्थल से थोड़ी दूर पर डाढ़ा गांव स्थित तहसील रोड से पुलिस ने कार को बरामद कर लिया। कार के अंदर ही रजनीश का मोबाइल फोन और चाबी पड़ी मिली।

उधार चुकाने जा रहा था कारोबारी
रजनीश ने सेक्टर डेल्टा-2 निवासी एक व्यापारी से 14 लाख रुपये उधार लिए थे। रुपयों को चुकाने वह कार में सवार होकर उसके घर जा रहा था। बदमाशों ने घर पहुंचने से पहले ही पीड़ित को बंधक बनाकर लूट लिया।


पेंट कारोबारी ने 14 लाख रुपये लूट होने की शिकायत की है। हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दिया है। व्यापारी की कार बरामद कर ली है। टीम बनाकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
- अभिषेक यादव, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed