ब्रिटिश नागरिक कुकर्म मामला : बच्चों के मन में बैठा डर, शिकायत देने से कतरा रहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरके पुरम के सेक्टर-5 में स्थित एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (एनएबी) में रहने वाले नेत्रहीन बच्चों के मन में डर बैठा हुआ है। यह पहले दौर की काउंसलिंग व उन्हें जागरूक करने के दौरान पता लगा।
ऐसे में पुलिस को लगता है कि डर के चलते बच्चे कुछ बता नहीं रहे हैं। आरोपी और भी बच्चों को पुस्तक, पेंसिल व अन्य सामान देता था। वह उन्हीं बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करता था, जिनको वह पेंसिल व सामान देता था।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऐसी स्थिति को देखते हुए पुलिस फिर से बच्चों की काउसलिंग करा रही है।
पहले दौर की काउंसलिंग हुई
बच्चों को जागरूक करने के बाद पहले दौर की काउंसलिंग की गई थी। इसके बाद दूसरे दौर की काउंसलिंग कराई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस पहले बच्चों से मित्रवत व्यवहार बनाएगी और फिर शिकायत आदि देने के बारे में पूछा जाएगा।
पुलिसकर्मी सादा वर्दी में संस्था के बच्चों के पर हर समय नजर रख रही है। आरोपी ब्रिटिश नागरिक पीड़ित बच्चों को धमकाता भी था। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड(एनएबी) में करीब 170 बच्चे रहते हैं।
आरोपी के खिलाफ अभी तक तीन बच्चों ने शिकायत दी है। आरकेपुरम थाना पुलिस ने संस्था के तीन नेत्रहीन बच्चों के साथ दुष्कर्म मामले में सोमवार को ब्रिटिश नागरिक मोरे डेनिस वार्ड को गिरफ्तार किया था।