फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boyfriend beat girlfriend for not alleging him for the fake rape case

रेप का फर्जी आरोप न लगाने पर प्रेमी ने पीटा

Tue, 10 Oct 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 10 Oct 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
boyfriend beat girlfriend for not alleging him for the fake rape case
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक चित्र

युवक पर दुष्कर्म का फर्जी आरोप लगाने से मना करने पर प्रेमी ने प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। मामले में युवती ने थाना सेक्टर-20 में शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से चंडीगढ़ की रहने वाली युवती महारानी बाग दिल्ली में परिवार के साथ रहती है। उसका प्रेमी सुमित गोकुलपुरी दिल्ली में रहता है और केबल का काम करता है।

विज्ञापन


युवती ने बताया कि 15 दिन पहले वह गोकुलपुरी में ही एक शादी में गई थी। वहां मजाक-मजाक में एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया था। इसका बदला लेने के लिए सुमित युवती पर उस युवक केखिलाफ दुष्कर्म की झूठी एफआईआर दर्ज कराने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब दो बजे सुमित ने युवती को नोएडा के सेक्टर-15 में मिलने के लिए बुलाया। यहां पर फिर से युवक को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने का दबाव बनाने लगा। युवती के मना करने पर दोनों में जमकर नोकझोंक हुई। इस पर सुमित ने युवती की पिटाई शुरू कर दी। आसपास से गुजर रहे लोगों ने उसे बचाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-20 पुलिस ने सुमित को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed