बर्थडे पार्टी में शराब पीकर किया गाली गलौज, बाहर निकलते ही हो गई हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत नगर इलाके में बर्थडे पार्टी से बाहर निकालने पर एक युवक ने पिता और भाई के साथ मिलकर दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। बीच बचाव करने वाले उसके भाई के सिर पर ईंट मारकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। मृतक की शिनाख्त दीपक (25) के रूप में हुई है।
शनिवार देर रात पुलिस ने फरार आरोपी कैलाश, उसके पिता जयदेव और भाई लोकेश को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। पूछताछ में कैलाश ने बताया कि पार्टी में बेइज्जत करने की वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
कबीर नगर निवासी दीपक निजी कंपनी में काम करता था। उसकी बहन शादीशुदा है और पड़ोस में ही रहती है। शनिवार रात उसकी बहन ने घर में अपने जन्मदिन की पार्टी रखी थी। दीपक भाई निक्कू और दोस्त कैलाश के साथ पार्टी में पहुंचा।
इस दौरान कैलाश पार्टी में शराब पीकर गाली गलौज करने लगा। इससे नाराज दीपक की बहन और जीजा धर्मा ने उसे डांटा। साथ ही घर से चले जाने के लिए कहा। इसके बाद कैलाश वहां से निकल गया। पार्टी खत्म होने के बाद दीपक भी अपने भाई के साथ घर जाने लगा। रास्ते में उन्हें कैलाश अपने घर के सामने मिल गया।
वहां कैलाश ने दीपक के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। शोर शराबा होने पर कैलाश के पिता जयदेव और लोकेश भी पहुंच गए। इस बीच कैलाश ने दीपक के जांघ पर चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। निक्कू ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो लोकेश ने उसके सिर पर ईंट मार दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
पुलिस ने घायल भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां ज्यादा खून निकलने की वजह से डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। निक्कू के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर देर रात पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।