फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boy killed his Friend for 12 thousand rupees in greater noida

12 हजार रुपये के लिए दोस्त ने की हत्या, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Wed, 10 Apr 2019 02:47 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Apr 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
Boy killed his Friend for 12 thousand rupees in greater noida
सांकेतिक तस्वीर

गांव सिरसा में बीती दो अप्रैल को पेंट्स कंपनी के कर्मचारी राहुल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गुलावठी बुलंदशहर निवासी मृतक के दोस्त हरेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि हरेंद्र पर राहुल के 12 हजार रुपये उधार थे। राहुल रकम वापस करने की मांग कर रहा था। इसी विवाद में हरेंद्र ने राहुल की हत्या की थी। दोनों एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। 

विज्ञापन


एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि राहुल निवासी गांगरौल (बुलंदशहर) की हत्या के मामले में खुलासे के लिए ग्रेटर नोएडा थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय की टीम को लगाया गया था। परिजनों ने राहुल के दोस्त हरेंद्र पर शक जाहिर किया था। इस पर पुलिस ने हरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त नुकीला हथियार व सिलेंडर भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


हरेंद्र ने सिलेंडर से राहुल के सिर पर वार कर उसकी हत्या की थी। पूछताछ में हरेंद्र राठी ने पुलिस को बताया कि वह और राहुल सिरसा स्थित एक मकान में एक-दूसरे सटे कमरे में किराये पर रहते थे। उनका एक और साथी यहां रहता है, जो वारदात के बाद से लापता है। हरेंद्र ने बताया कि राहुल ने उसे 12 हजार उधार दिए थे और राहुल रुपयों की मांग कर रहा था। उसके पास रुपयों का बंदोबस्त नहीं था। इस बात को लेकर दोनों पहले भी विवाद हुआ था और वारदात की रात भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed