{"_id":"56d94e5b4f1c1b7f058b4655","slug":"bouncer-friend-confess-guilt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाउंसर के दोस्त ने कबूला जुर्म, पहुंचा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाउंसर के दोस्त ने कबूला जुर्म, पहुंचा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 04 Mar 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में बाउंसर हत्या कांड में उल्लावास गांव के रहने वाले उसके साथी ने बुधवार को जुर्म कबूल कर लिया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
उल्लावास गांव के रहने वाले बाउंसर दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी कर्मबीर को गिरफ्तार कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। इस दौरान पुलिस को पता चला कि उसके पास लाइसेंसी रिवाल्वर है।
विज्ञापन
जिसका लाइसेंस नागालैंड से बना हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल की निशानदेही कराने के साथ ही मामले में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण निकल कर सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
हत्या के पीछे नशे में गोली चलने की बात कही है। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। पुलिस को इस मामले में गांव के एक और आरोपी की तलाश है।
जिसका वाहन वारदात में इस्तेमाल हुआ है। पुलिस रिवाल्वर के लाइसेंस का सच जानने के लिए नागालैंड पुलिस को पत्र लिख रही है। जिसमें उसके रिनुअल की बात सामने आएगी।