फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bookkeeper shot for extortion

पांच लाख की रंगदारी न देने पर मुनीम को गोली मारी

Sat, 03 Dec 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 03 Dec 2016 01:18 AM IST
सार

आटा मिल मालिक ने फोन पर सुंदर भाटी से बात कराने का भी लगाया आरोप
उन्नाव जेल में बंद सुंदर भाटी समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
bookkeeper shot for extortion
गन शॉट - फोटो : amar ujala

विस्तार

पांच लाख रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार बदमाशों ने आटा मिल मालिक और उसके मुनीम पर गोली चला दी। मिल मालिक किसी तरह बच गया, लेकिन मुनीम को गोली लग गई। मामले में ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने उन्नाव जेल में बंद बदमाश सुंदर भाटी समेत सात-आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


फोरेंसिक और साइबर टीम ने भी मामले की जांच की है। पुलिस पड़ताल में एक आढ़ती से लेनदेन का विवाद भी सामने आ रहा है। हल्दौनी गांव निवासी शौकीन नेे पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह आटा मिल चलाता है। शुक्रवार दोपहर वह मिल पर मुनीम से हिसाब कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान आठ लोग कार में सवार होकर मिल पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने सुंदर भाटी के नाम से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी और फोन पर सुंदर भाटी से बात भी कराई। रंगदारी न देने पर आरोपियों ने फायरिंग की, जिसमें शौकीन बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लेकिन मुनीम इमरान के पैर में गोली लग गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए, लेकिन उनमें से एक की घड़ी वहां गिर गई। शौकीन ने घड़ी कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दी है। इमरान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

उन्नाव जेल प्रशासन पर खड़े हो सकते हैं सवाल
अगर शौकीन का सुंदर भाटी से फोन पर बात कराने का आरोप सही है, तो इससे उन्नाव जेल प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सुंदर भाटी फिलहाल उन्नाव जेल में बंद है। इस घटना से उसके पास मोबाइल होने की पुष्टि हो रही है। वहीं, पुलिस पड़ताल में एक आढ़ती सेे पांच लाख रुपये के गेहूूं लेने का विवाद भी सामने आ रहा है।

 

पड़ताल के बाद होगा खुलासा
घटना की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है, फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। जानकारी मिली है कि एक आढ़ती से भी लेनदेन का विवाद है। पड़ताल के बाद मामले का खुलासा होगा।-राकेश कुमार, सीओ तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed