{"_id":"579b96cc4f1c1beb3f21e44f","slug":"bmw-was-able-to-steal-millions-of-dme-equipment-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएमडब्ल्यू चोरी करने में हुआ नाकाम तो लाखों का डीएमई उपकरण उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएमडब्ल्यू चोरी करने में हुआ नाकाम तो लाखों का डीएमई उपकरण उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू चुराने का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-26 में 10 दिन पहले बदमाशों ने ऑडी ए-7 सीरीज की कार चोरी की थी, उसी सेक्टर में दोबारा बीएमडब्ल्यू एक्स-1 चोरी करने का प्रयास किया गया।बीएमडब्ल्यू चोरी करने में विफल बदमाशों ने कार का सबसे महत्वपूर्ण पार्ट डीएमई (डिजिटल मोटर इलेक्ट्रानिक्स) चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
डीएमई की कीमत करीब दो लाख रुपये हैं। सेक्टर-26 स्थित डी ब्लॉक निवासी सुरेश चंद्र का ब्यूटी र्पालर का बिजनेस है। उनके पास बीएमडब्ल्यू एक्स-1 है। वे रात में कार को घर के बाहर ही खड़ी करते हैं।
विज्ञापन
रोजाना की तरह 25 जुलाई को कार पार्क कर घर में सोने चले गए। दूसरे दिन सुबह उठे तो देखा कि कार का शीशा टूटा था और डीएमई गायब था। सुरेश का कहना है कि बदमाश कार चोरी करने में असफल हो गए तो उन्होंने कार की डीएमई चोरी कर ली।
विज्ञापन
डीएमई की कीमत करीब दो लाख है। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी और सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।