{"_id":"58a73c2b4f1c1b941ad84cc3","slug":"bmw-accused-of-looting-millions-of-riders-fired-to-scare","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बीएमडब्ल्यू सवार से लाखों की लूटपाट, डराने के लिए चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने बीएमडब्ल्यू सवार से लाखों की लूटपाट, डराने के लिए चलाई गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Feb 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
bmw loot
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श नगर इलाके में बृहस्पतिवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बीएमडब्ल्यू से जा रहे युवकों से एक लाख रुपये, सोने का कड़ा और सोने का चेन लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल से फायर भी किया, लेकिन गोली किसी को लगी नहीं।
विज्ञापन
लूटपाट के बाद भाग रहे बदमाशों का बीएमडब्ल्यू सवार ने पीछा कर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई और एक बदमाश को पकड़ लिया। दो बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार वरूण बहल परिवार के साथ तिलक नगर इलाके में रहता है। वह तिलक नगर में कॉल सेंटर चलाता है। बृहस्पतिवार देर रात करीब पौने चार बजे वरूण अपने दोस्त कबीर के साथ बीएमडब्ल्यू से मॉडल टाउन अपने दोस्त के घर जा रहा था।
विज्ञापन
आदर्श नगर थाने से कुछ दूरी पर वह रोककर पेशाब करने लगा। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और दोनों युवकों को अपने कब्जे में कर लिया। बदमाश वरूण की जेब से एक लाख रुपये, सोने का कड़ा और दो सोने का चेन लूट लिया। दोनों के विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल से फायर कर दिया। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। लूटपाट करने के बाद बदमाश वहां से बाइक पर सवार होकर भागने लगे।
बदमाशों के कुछ दूर जाने पर वरूण ने अपने दोस्त को उनका पीछा करने के लिए कहा, लेकिन दोस्त ने डर से ऐसा करने से मना किया। इसके बाद वरूण ने कार से बदमाशों की बाइक का पीछा किया।
गोली की आवाज सुनकर थाने में तैनात पुलिसकर्मी भी बीएमडब्ल्यू का पीछा करने लगी। आजादपुर कांप्लेक्स के पास वरूण ने कार से बदमाशों की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बदमाश सड़क पर गिर गए।
पीछे बैठे बदमाश सागर को काफी चोट लगी। इतने में पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और सागर (30) को दबोच लिया। जबकि अन्य दो बदमाश वहां से गोली चलाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि सागर रघुवीर नगर में रहता है और उसके खिलाफ 15-16 लूटपाट के मामले दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है7