फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp mp kunwar sarvesh kumar's cook stole twenty lakhs rupees from his residence

BJP सांसद के रसोइए ने चुराए 22 लाख रुपये, ऐसे पकड़ा गया

Wed, 18 Oct 2017 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Oct 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
bjp mp kunwar sarvesh kumar's cook stole twenty lakhs rupees from his residence
demo pic

नई दिल्ली के 28, महादेव रोड पर रहने वाले मुरादाबाद, यूपी से भाजपा सांसद कुंवर सर्वेश कुमार की कोठी से 22 लाख रुपये उनके रसोइए ने ही उड़ाए थे। आरोपी सीसीटीवी फुटेज व जूतों के प्रिंट से पकड़ा गया है। संसद मार्ग थाना पुलिस ने आरोपी रसोइए को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 21 लाख 92 हजार 700 रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला डीसीपी बीके सिंह के अनुसार, 28, महादेव रोड पर सांसद कुंवर सर्वेश कुमार रहते हैं। वह 29 सितंबर को परिवार समेत मुरादाबाद स्थित अपने गांव चले गए थे। उनका विधायक बेटा कुंवर सुशांत सिंह नौ अक्तूबर को दिल्ली आया था।
विज्ञापन


सुशांत सिंह ने देखा कि कोठी का मेन लॉक ठीक है, मगर कमरे का ताला टूटा हुआ है। कमरे में रखे 22 लाख रुपये गायब हैं। उन्होंने इसकी शिकायत संसद मार्ग थाना पुलिस को की थी। चोरी का मामला दर्जकर संसद मार्ग थानाध्यक्ष अशोक कुमार व एसआई मनोज कुमार की  टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मौके से जूतों के प्रिंट उठाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो पता लगा कि एक युवक कंधे पर बैग लटका कर ले जा रहा है। इस युवक की पहचान सांसद के कुक राजकुमार उर्फ राजू के रूप में हुई। इसके बाद आरोपी के जूतों के प्रिंट भी मैच हो गए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बचपन से ही सांसद के यहां कुक था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed