फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader's wife had a bag Connor

भाजपा नेता की पत्नी को धक्का देकर बैग लूटा

Wed, 02 Jul 2014 01:23 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 02 Jul 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's wife had a bag Connor
शहर में बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। घी-तेल कारोबारी के मुनीम की हत्या कर 18 लाख रुपये लूट के बाद पुलिस ने शहरभर में जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। बावजूद इसके बाइक सवार बदमाश बीजेपी नेता अशोक नागर की पत्नी पूजा को धक्का देकर बैग लूटकर ले गए।
विज्ञापन


वारदात नेहरूनगर थर्ड एफ-ब्लाक में बीजेपी नेता के घर के पास हुई। बैग में करीब दो लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी, कैश, एटीएम और डेबिड कार्ड आदि थे। इस बाबत सिहानी गेट कोतवाली में मंगलवार शाम एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


पूजा ने बताया कि सोमवार शाम वे बाजार जाने केलिए घर से निकली थीं। ड्राइवर से उन्होंने कार निकालने को कहा। ड्राइवर कार निकालने लगा और वे घर से निकलकर सड़क पर आ गईं, तभी बाइक सवार दो बदमाश आए, उनका बैग पकड़कर उन्होंने उन्हें धक्का दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे सड़क पर गिर गई और बदमाश बैग लूटकर भाग गए। वे बाइक का नंबर नोट नहीं कर सकी। दोनों बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे। मंगलवार शाम अशोक नागर अन्य बीजेपी नेताओं के साथ एसएसपी से मिले।

एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश सिहानी गेट पुलिस को दिए। एसएचओ सिहानी गेट ने बताया कि लुटेरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed