फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader accused of threatening to kill

भाजपा नेता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Wed, 07 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़़गांव Updated Wed, 07 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
BJP leader accused of threatening to kill
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

तिगांव के एक युवक ने एसपी मेवात को शिकायत कर मेवात जिला के भाजपा के एक नेता पर जान से मारने की धमकी देने तथा किसी संगीन अपराध में झूठा फंसाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


 इस युवक ने कहा कि इस भाजपा नेता से उसको व उसके परिवार को जान व माल का खतरा बना हुआ है। तिगांव के फकरुद्दीन ने एसपी मेवात को की शिकायत में कहा कि मेवात विकास बोर्ड़ के सदस्य एवं भाजपा नेता आलम उर्फ मुंड़ल के रिश्तेदारों की राजस्थान के नांगल गांव में लीज हैं। 
विज्ञापन


चुंकि मेवात जिला प्रशासन ने मेवात जिला के गावों की अरावली पहाड़ियों में बने अवैध रास्तों को जेसीबी से खुदवाकर बंद करवा दिया है। 

फकरुद्दीन ने आरोप लगाया कि अपने रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने की वजह से भाजपा नेता आलम उर्फ मुंड़ल ने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर नांगल  से सिरसबास, तिगांव तथा नांगल से बड़ेड़ वाले अवैध रास्ते से डंपरों की आवाजाही शुरु करवा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फकरुद्दीन ने कहा कि इन डंपरों से कुछ लोग इन डंपरों से अवैध वसूली कर रहे थे जिससे उनका यह अवैध धंधा फल-फूल रहा था। 

अवैध रास्तों से गैर कानूनी तरीके से डंपरों की आवाजाही होने  व कु छ लोगों द्वारा गुंड़ा टैक्स वसूलने की शिकायत फकरुद्दीन ने जिला प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों को कर दी। 

जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया तथा नांगल से सिरसबास, तिगांव तथा नांगल से बड़ेड़ वाले रास्तों को जेसीबी से खुदवाकर डंपरों की आवाजाही बंद करवा दी । 


गुंड़ा टैक्स वसूलने वालों का धंधा चौपट हो गया। फकरुद्दीन ने आरोप लगाया कि प्रशासन से शिकायत करने की वजह से भाजपा नेता आलम उर्फ मुंड़ल पूरी तरह से परेशान हो गया । 

फकरुद्दीन ने कहा कि आलम उर्फ मुंड़ल ने उसे जान से मारने की धमकी देने के साथ किसी संगीन आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed