फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP hit slap checkpoint inspector furore.

दरोगा ने भाजपाई को मारा थप्पड़ चौकी पर हंगामा

Fri, 01 Jan 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
अमर उजाला, वसुंधरा Updated Fri, 01 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
BJP hit slap checkpoint inspector furore.
नोएडा रैली में जा रहे भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने पर पुलिसकर्मियों से उलझ गए। नोकझोंक के दौरान एक दरोगा ने कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


इससे खफा भाजपाई 20 मिनट तक वसुंधरा चौकी पर हंगामा करते रहे। बाद में वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली। दरोगा ने थप्पड़ मारने और प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने से इंकार किया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे साहिबाबाद से 40-50 कार्यकर्ता सेक्टर-62 स्थित प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने के लिए बस से नोएडा जा रहे थे। वसुंधरा चौकी के सामने पुलिस ने रास्ता बंद होने की बात कहकर बस रुकवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने कहा कि मोदी को बुलाओगे तो ऐसे ही चक्कर काटते रहोगे। इस पर कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई।

आरोप है कि बहस के दौरान एक दरोगा ने एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चौकी पर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों और वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया।


इसके बाद वे रैली के लिए रवाना हो गए। एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री पर टिप्पणी और दरोगा द्वारा कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की बात गलत है। बस को ट्रैफिक पुलिस ने रोका था। इस पर कार्यकर्ता हंगामा करने लगे तो उन्हें समझा कर शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed