फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bisahdha: statement recorded in camera, video recording made by police

बिसाहड़ा : बंद कमरे में दर्ज कराए बयान, पुलिस ने कराई विडियो रिकॉर्डिंग

Mon, 25 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 25 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bisahdha: statement recorded in camera, video recording made by police
बिसाहड़ा कांड - फोटो : फाइल फोटो

बिसाहड़ा गांव में गोहत्या के मामले में रविवार को दोपहर पौने दो बजे वादी सूरजपाल सिंह, बिसाहड़ा से प्रधान पति हरिओम सिंह, दीपक राणा व एचके शर्मा जारचा कोतवाली पहुंचे। 

विज्ञापन


इसके बाद जांच अधिकारी व कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह ने बयान दर्ज किए। दो घंटे तक पूछताछ के दौरान 25 से 30 सवाल पूछे गए। सवाल-जवाब की विडियो रिकॉर्डिंग की गई।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि रविवार को दो बजे से चार बजे तक सूरजपाल से बंद कमरे में गोहत्या मामले में सवाल पूछे गए है। अब घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सारे प्रकरण की रिकॉर्डिंग की जाएगी। गवाहों के साथ ही गांव के प्रमुख लोगों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। वादी सूरजपाल ने बताया कि उन्होंने बयान दिया है कि ईद से एक दिन पहले गांव में छोड़े गए बछड़े को ले जाते हुए इकलाख को देखा था। 

बछड़े को काटते हुए प्रेमचंद ने देखा था। वह चलने में तो लाचार हैं, लेकिन अब भी वह अखबार बिना चश्मे के पढ़ लेते हैं।मालूम हो कि 28 सितंबर की रात गोहत्या की सूचना पर इकलाख की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। 


घटना में कुल 18 आरोपियों को जेल भेजा गया, जिनमें से दो नाबालिग को जमानत मिल चुकी है। मौके से बरामद मांस की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बीफ की पुष्टि होने के बाद सूरजपाल ने कोर्ट की मदद से इकलाख सहित उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें प्रेमपाल, ओमपाल, कंछी और रणवीर गवाह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed