फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bisahdha case: hearing on June 10, and Danish medical report filed Iklak

बिसाहडा कांड: 10 जून को होगी सुनवाई, इकलाख और दानिश की मेडिकल रिपोर्ट दाखिल

Tue, 07 Jun 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 07 Jun 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन

इकलाख हत्याकांड मामले में सोमवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान दो दिन पहले ही पुलिस की तरफ से दाखिल इकलाख और दानिश की मेडिकल रिपोर्ट की नकल देने की गुजारिश बचाव पक्ष के वकीलों ने की। कोर्ट ने सुनवाई की तिथि 10 जून तय कर दी है।

विज्ञापन


अभियुक्तों के अधिवक्ता राम शरण नागर, बीआर शर्मा, बीडी शर्मा, हरिराज सिंह, रविंद्र सिंह, राजेश त्यागी ने बताया कि सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष में किसी तरह की बहस नहीं हुई।
विज्ञापन


पिछली तारीख में कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिए थे कि पुलिस इकलाख और दानिश की मेडिकल रिपोर्ट कोर्ट में जमा करें। पुलिस ने दोनों की मेडिकल रिपोर्ट जमा करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने न्यायालय से अनुरोध किया कि पुलिस की तरफ से जमा की गई मेडिकल रिपोर्ट उनको उपलब्ध कराई जाए। जिससे वह रिपोर्ट का पूरी तरह से अध्ययन कर सके।


अध्ययन करने के बाद ही वह किसी भी तरह की बहस की स्थिति में होंगे। कोर्ट ने मामले पर विचार करते हुए चार दिन का समय बचाव पक्ष को दिया है। मामले की अगली तारीख 10 जून की है। 10 जून को बचाव और अभियोजन पक्ष के बीच बहस होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed