फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Birthday party of friend throat slit.

बर्थडे पार्टी में दोस्त की गला रेतकर हत्या

Sun, 27 Sep 2015 12:44 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 27 Sep 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
Birthday party of friend throat slit.
एमएमजी अस्पताल में शुक्रवार रात बर्थडे पार्टी में शामिल होने आए कैब चालक की सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


शराब पीने के दौरान हुए झगड़े के बाद उसके ही जिगरी दोस्त ने वारदात को अंजाम दिया। हत्यारोपी एंबुलेंस चालक फरार है।

पुलिस के मुताबिक, एमएमजी अस्पताल परिसर में स्वीपर मोहनलाल परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार रात उसकी बेटी का जन्मदिन था। बर्थडे पार्टी में मोहनलाल के दोस्त विजयनगर निवासी लोकेश और घूकना निवासी मदन सोम आए थे।

पेशे से एंबुलेंस चालक लोकेश खरखौदा का है, जबकि मदन सरधना का रहने वाला है और नोएडा में कैब चलाता है। रात करीब 9 बजे लोकेश और मदन अस्पताल परिसर में ही कार में बैठकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान उनमें कहासुनी हो गई। लोकेश ने मदन के गले पर सर्जिकल ब्लेड से वार कर दिया और भाग गया।

मोहनलाल ने मदन को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान मदन की मौत हो गई। डॉक्टरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से शराब और बीयर की बोतल मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ प्रथम इंद्रपाल सिंह ने बताया कि मदन के बडे़ भाई शिवकुमार ने लोकेश व अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed