फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bikers looted jwellery worth Rs one core from car

ज्वेलर की कार से उड़ाए एक करोड़ के जेवर

Sat, 17 May 2014 04:59 PM IST
Updated Sat, 17 May 2014 04:59 PM IST
विज्ञापन
Bikers looted jwellery worth Rs one core from car

नई दिल्ली के राजघाट के पास शुक्रवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने ज्वेलर की कार से करीब एक करोड़ 10 लाख रुपये के जेवर उड़ा लिए।

विज्ञापन


आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए टायर पंक्चर होने की बात कहकर ज्वेलर और उसके ड्राइवर का ध्यान बंटाया और अगली सीट के नीचे रखा जेवर का थैला लेकर फरार हो गए।

उन बदमाशों ने इतनी चालाकी से घटना को अंजाम दिया कि ज्वेलर जरा भी भांप नहीं पाया। पीड़ित की शिकायत पर आईपी इस्टेट थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

चांदनी चौक में है गहनों की दुकान

Bikers looted jwellery worth Rs one core from car

पु‌लिस की जानकारी के मुताबिक आनंद विहार के एजीसीआर एन्क्लेव निवासी शुभम (22) की चांदनी चौक के कूंचा महाजनी में रमेश चंद्र नरेंद्र कुमार सर्राफ नाम की दुकान है।

शुक्रवार शाम शुभम चार किलो सोने के जेवर लेकर करोलबाग जा रहा था। ड्राइवर गाड़ी को चला रहा था। करीब चार बजे राजघाट के पास बाइक सवार दो युवकों ने कार चालक को इशारा कर बांयी ओर के पिछले टायर के पंक्चर होने की बात बताई और आगे निकल गए।

इसके बाद कार को रोककर ड्राइवर और शुभम गाड़ी से उतर गए और आसपास के लोगों से पंक्चर ठीक करने वाले के बारे में पूछने लगे।

लगातार हो रही गहनों की चोरियां, पुलिस मूकदर्शक

Bikers looted jwellery worth Rs one core from car

जब ड्राइवर और शुभम गाड़ी से उतर गए तो उसी दौरान एक युवक कार की अगली सीट के नीचे रखे जेवर के थैले को उठाकर भागा और सड़क की दूसरी ओर खड़े साथी के साथ बाइक से फरार हो गया।

बताया गया है कि बाइक सवार युवक टायर पंक्चर होने का इशारा कर अगले टर्न से सड़क की दूसरी ओर चले गए थे। शुभम ने पुलिस को सूचना दी। दरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल थाना क्षेत्र में न पड़ने पर आईपी इस्टेट थाना पुलिस को जानकारी दी।

कूंचा महाजनी के द बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी योगेश सिंघला ने आरोप लगाया कि बदमाश लगातार ज्वेलरों को निशाना बना रहे हैं, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इन वारदातों ज्वेलरों में भारी रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed