फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bikers loot from a retired IAS in Sanjay Nagar.

संजय नगर में बाइकर्स ने रिटायर्ड आईएएस से लूट

Wed, 27 Aug 2014 01:17 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 27 Aug 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bikers loot from a retired IAS in Sanjay Nagar.

संजयनगर सेक्टर-23 में स्कूटी और बाइक सवार चार बदमाशों ने एफसीआई के रिटायर्ड डीएम मदन मोहन भटनागर (65) से लूटपाट की। स्कूटी सवार बदमाशों ने उन्हें नमस्ते अंकल कहकर रोका।

विज्ञापन


पीछे से आए बाइक सवारों ने तमंचा तानकर पुखराज की अंगूठी, घड़ी और 1200 रुपये लूट लिए। अधिकारी की मानें तो बदमाश नए उम्र के और स्टूडेंट जैसे लग रहे थे। उनकी बाइक पर नंबर भी नहीं थे।
विज्ञापन


कविनगर पुलिस ने अधिकारी को यह कहकर पुलिस चौकी से यह कहकर चलता कर दिया कि बरामदगी होने पर रिपोर्ट दर्ज कर लेंगे। मदन मोहन भटनागर ने बताया कि वे फूड कार्पोरेशन आफ इंडिया (एफसीआई) में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (डीएम) के पद से रिटायर्ड हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे संजयनगर एफ-ब्लाक में रहते हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वे रोजाना की तरह मार्निंग वॉक करने निकले थे।

संजयनगर एफ-ब्लाक केमोड़ पर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उन्हें अंकल नमस्ते करके रोका और तमंचा तान दिया। घड़ी और 1200 रुपये लूट लिए। पुखराज की अंगूठी उनके हाथ निकल नहीं रही थी, तो जबरन खींच ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed