{"_id":"f03bb329f1f17f722778b3955c9458f5","slug":"bikers-from-manager-of-the-looted-77-thousand-chen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मैनेजर से बाइकर्स ने लूटी 77 हजार की चेन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनेजर से बाइकर्स ने लूटी 77 हजार की चेन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 18 Mar 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
लालकुआं फ्लाईओवर पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे बाइकर्स ने बाइक सवार संतोष अग्रवाल से चेन लूट ली। संतोष दिल्ली की एक फाइनेंस कंपनी में मैनेजर हैं। वे लूटी गई चेन की कीमत 77 हजार रुपये बता रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने साथियों के साथ करीब एक किमी तक उनका पीछा भी किया। कविनगर पुलिस सूचना मिलने बावजूद मौके पर नहीं पहुंची, सीमा विवाद की वजह से पुलिसवाले चौकी पर आराम फरमाते रहे।
विज्ञापन
हालांकि बाद में एसपी सिटी ने वायरलेस सेट पर ही पुलिसकर्मियों को हड़काया और सीमा विवाद में उलझने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
संतोष अग्रवाल ने बताया कि वह मधु विहार दिल्ली के रहने वाले हैं। वैशाली सेक्टर-3 में सेवियर आउटसोर्सिंग सर्विसेज कंपनी में ब्रांच मैनेजर हैं। वारदात के दौरान एनएच-24 के रास्ते कौशांबी से शास्त्रीनगर आ रहे थे।
विज्ञापन
वह बाइक पर थे, उनके साथ कंपनी में एग्जीक्यूटिव महेंद्र कुमार भी थे। दूसरी बाइक पर कंपनी के दूसरे एग्जीक्यूटिव विनोद चौहान थे। एनएच-24 से कोतवाली की तरह टर्न लेते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले में झपट्टा मारकर चेन लूट ली।
बदमाश सिविल लाईन चौकी की ओर भागे। उन्होंने बदमाशों का करीब एक किमी पीछा किया। एक पुलिसवाले को देखकर संतोष रुक गए और आवाज लगाकर बदमाश का पीछा करने के लिए मदद मांगी। पुलिसवाले ने मदद के बजाय अपने क्षेत्र का मामला न बताकर 100 नंबर पर सूचना देने को कहा।
कंट्रोल रूम में कॉल करने पर भी कोई मदद को नहीं आया। दूसरी तरफ, विनोद ने बाइक से सिविल लाईन चौकी के नजदीक जाम लगा देख वह रुक घए, जबकि बदमाश डिवाइडर पार कर भाग गए। इस संबंध में नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसएचओ ने बताया कि लुटेरों की तलाश जारी है।
दूसरी तरफ, जब एसएसपी के संज्ञान में सीमा विवाद का मामला आया तो उन्होंने वायरलेस सेट पर ही पुलिसवालों की क्लास ली।
ये आराम का मामला है...
संतोष ने बताया कि कंट्रोल रूम से उनका नंबर लेकर लालकुआं चौकी के एक दरोगा ने उन्हें कॉल की। उसने उन्हे लालकुआं चौकी बुलाया। चौकी पर एक पुलिस वाला बेड पर लेटा था, दो-तीन अन्य पुलिसवाले बैठे थे। उन्होंने पुलिसवालों से कहा कि अगर बदमाशों का पीछा किया जाए तो वे पकडे़ जा सकते हैं, रोड पर कई जगह जाम लगा हुआ है। लेकिन पुलिसवालों ने उनसे कहा कि पकड़ जाएंगे, तहरीर दो।
साइबर कैफे से पीछे लगे थे बदमाश
संतोष ने बताया कि उन्हें अंदेशा है कि लालकुआं पहुंचने से पहले वह विजयनगर क्षेत्र स्थित भीमनगर में एक साइबर कैफे पर रुके थे, उन्हें कुछ कागजों का प्रिंट निकलवाना था। इस दौरान हेलमेट उतारा था। इस दौरान उनकी चेन दिख गई थी और वहीं से बदमाश पीछे लगे होंगे।
लुटेरों की बाइक पर नहीं था नंबर
विनोद ने बताया कि बदमाशों की बाइक पर नंबर प्लेट पर नंबर नहीं लिखे थे। दोनाें की उम्र करीब 22-24 साल थी। हेलमेट लगाए हुए थे।
.
रेसिंग बाइक की कमी खली
बदमाश 150 सीसी की बाइक पर थे, जिनका पीछा 110 सीसी की बाइक से किया तो वह हाथ नहीं आए। संतोष ने बताया कि उनके पास 200 सीसी की बाइक है। अगर घटना के वक्त वह बाइक होती तो शायद बदमाश पकड़ में आ जाते।