{"_id":"285be6b0e88553b12978800df395d2f0","slug":"biker-looted-the-woman-from-chain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में आई महिला से बाइकर्स ने चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में आई महिला से बाइकर्स ने चेन लूटी
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Wed, 03 Dec 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
शालीमार गार्डन 80 फीट रोड पर मंगलवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने दिल्ली निवासी महिला से चेन लूट ली। महिला शादी समारोह में शामिल होने यहां आई थी। सड़क पार करने के दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
दिल्ली के द्वारका मोड़ निवासी सरला सूरी मंगलवार को पति चमनलाल के साथ शालीमार गार्डन गायत्री भवन में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थीं।
महिला के पति ने गायत्री भवन के सामने गाड़ी पार्क की। वह दोनों सड़क पार कर भवन की ओर जा रहे थे, तभी अचानक सड़क पर बाइक सवार दो बदमाश आए और महिला झपटा मार कर चेन लूट ली।
विज्ञापन
गायत्री भवन के बाहर खड़े कुछ युवकों ने बदमाशों का पीछा भी किया। परंतु बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया और भोपुरा की ओर भाग गए।