फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bike set to fire in mutual enemity.

आपसी रंजिश में हुई मारपीट, फूंकी बाइक

Tue, 28 Oct 2014 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 28 Oct 2014 08:08 PM IST
विज्ञापन
Bike set to fire in mutual enemity.

बल्लभगढ़ में अलग-अलग क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालात में एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामलों की शिकायत संबंधित पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हरि विहार निवासी सुरेश ने बताया कुछ समय पहले उसने अपने एक परिचित संताई को कुछ रुपये उधार दिए थे। लेकिन बाद में उसने पैसे लौटाने से मना कर दिया। सोमवार रात भी वह पैसे मांगने के लिए गया था।
विज्ञापन


वहां भी उसने पैसे न मांगने की धमकी दी। आरोप है कि मंगलवार को जब वह बल्लभगढ़ शहर की ओर जा रहा था तो आरोपी अपने दो साथियों के साथ आ गया और मारपीट शुरू कर दी। सुरेश को घायल करने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव जाजरू निवासी रघुबीर सिंह ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ दिन पहले उसकी गांव में ही रहने वाले धर्मेंद्र के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। पर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगा।

मंगलवार सुबह वह किसी काम से बल्लभगढ़ बाजार जा रहा था। रास्ते में धर्मेंद्र ने उसे रोककर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों को दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


युवक की बाइक फूंकी
फरीदाबाद में आपसी रंजिश में एक युवक को दूसरे पक्ष ने जमकर पीटा और उसकी बाइक में आग लगा दी। सोमवार देर शाम हुई घटना में घायल युवक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसी नगर निवासी गौरव नारंग का इसी मोहल्ले के रोहित, नरेंद्र आदि से किसी बात को लेकर विवाद था। सोमवार की शाम गौरव किसी काम से बाइक लेकर घर से निकला था। नीलम-बाटा रोड पर खड़े रोहित, नरेंद्र, संदीप, सोनू सहित करीब छह लोगों ने उसे जबरन रोक लिया। उसने विरोध किया तो सब लोगों ने उसे बाइक से खींच कर जमकर पीटा। इस दौरान हमलावरों ने उसकी बाइक में आग लगा दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि आपसी रंजिश का मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed