{"_id":"57c84ed64f1c1b82042cb1d3","slug":"bike-hit-to-auto-which-parked-beside-on-the-road-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़े ऑटो से भिड़ी बाइक, किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे खड़े ऑटो से भिड़ी बाइक, किशोर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Sep 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटीबी एंक्लेव में बुधवार देर रात एक बाइक सड़क किनारे खड़े ऑटो से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त प्रतीक (16) के रूप में हुई है। घायल गोविंदा (16) और आकाश (20) का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, प्रतीक परिवार के साथ उलधनपुर, नवीन शाहदरा में रहता था। वह सरकारी स्कूल में नौवीं का छात्र था। बुधवार देर रात करीब एक बजे दो दोस्तों गोविंदा और आकाश ने फोन करके उसे घर से बाहर बुलाया था।
विज्ञापन
तीनों एक बाइक पर बिना हेलमेट के रात को मौज-मस्ती करने निकल गए। रात करीब 2:30 बजे जीटीबी एंक्लेव में बाइक सड़क किनारे खड़े ऑटो से जा टकराई।