फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   biggest ever drug syndicate busted in delhi smugglers use innovative idea for smuggling

बोरी में हींग भरकर करते थे हेरोइन की तस्करी, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Sat, 20 Jul 2019 09:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 20 Jul 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
biggest ever drug syndicate busted in delhi smugglers use innovative idea for smuggling
600 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरोइन तस्करी का पर्दाफाश कर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है, लेकिन इसके साथ ही तस्करी के नए तरीके का भी खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अफगानिस्तान में हेरोइन को केमिकल में डालकर उसका घोल बना लेते थे। इसके बाद घोल में जूट की बोरी डाल देते थे।

विज्ञापन


बोरी पूरे घोल को सोख लेती थी। इसके बाद आरोपी इस बोरी में हींग आदि मसाला भारत भेजते थे। मसाला होने की वजह से हेरोइन की स्मैल किसी को नहीं आती थी। बोरी से मसाला निकलने के बाद आरोपी बोरी को जामिया नगर स्थित यूनिट में ले जाकर विशेष तरीके के केमिकल में डालते थे।
विज्ञापन


केमिकल फिर से हेरोइन को सोख लेता था। फिर इस घोल को दूसरे केमिकल डालकर सुखाते थे। इसके बाद हेरोइन फिर से बन जाती थी। स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार दूसरे देश से हेरोइन लाने का यह तरीका पहली बार सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनीज राजैन, रविंद्र जोशी व विनोद बडोला की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनसे हेरोइन को फिर से तैयार करने के उपकरण, केमिकल व चार लग्जरी कारें बरामद की गई हैं। इसके अलावा दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 20 कारतूस भी जब्त किए गए हैं। 

रहमत गुल को यूनिट के लिए विशेष रूप से बुलाया गया था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिनवारी रहमत गुल(30) लगातार भारत आता रहता था। उसे अफगानिस्तान की हेरोइन फैक्टरी में काम करने का अनुभव है। इस सिंडिकेट ने उसे यूनिट में फिर से हेरोइन तैयार करने के लिए भारत बुलाया गया था। अख्तर उसकी सहायता करता था। धीरज एक्सपर्ट ड्राइवर था। बाकी दोनों हेरोइन सप्लाई करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed