फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bidi refused, attack with sharp knife, miyanvali area, delhi

बीड़ी देने से मना किया तो चाकू मारा

Mon, 03 Apr 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Apr 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
Bidi refused, attack with sharp knife, miyanvali area, delhi
knife

मियांवाली इलाके में बीड़ी देने से मना करने पर बदमाशों ने एक व्यक्ति को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी।

विज्ञापन


पुलिस पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार दलवीर सिंह (46) सपरिवार मंगोलपुरी में रहता है। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शनिवार रात वह काम खत्म करने के बाद घर जा रहा था।
विज्ञापन


वह पीरागढ़ी के पास गाड़ी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो युवक नशे की हालत में उसके पास पहुंचे। दोनों ने दलवीर से बीड़ी देने के लिए कहा। दलवीर ने उन्हें बताया कि उसके पास बीड़ी नहीं है। यह सुनते ही दोनों गुस्से में आ गए और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक ने चाकू निकालकर उसे जख्मी कर दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे। लोगों को आते देख दोनों बदमाश वहां से फरार हो गये। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी दलवीर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed