फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Before asking rent dodge auto driver shot again

किराया मांगने पर ऑटो चालक को पहले दिया चकमा फिर मारी गोली

Thu, 14 Jul 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Jul 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
Before asking rent dodge auto driver shot again
बंदूक
छावला इलाके में बुधवार रात किराया मांगने पर युवक ने ऑटो चालक को गोली मार दी।  उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


छावला थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ऑटो चालक की पहचान उमेश पाल (34) के रूप में हुई है।

वह सपरिवार बिंदापुर इलाके में रहता है। बुधवार रात करीब साढ़े बारह बजे वह उत्तम नगर टर्मिनल के पास सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो युवक उसके पास आए और छावला स्टैंड चलने को कहा। 
विज्ञापन

मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Before asking rent dodge auto driver shot again
पु‌लिस - फोटो : file photo

पंद्रह से बीस मिनट में सभी छावला स्टैंड पहुंच गए। उस समय मीटर में 160 रुपये किराया हुआ था। उमेश ने युवकों को उतरने के लिए कहा लेकिन एक युवक ने घर चलकर किराया देने की बात कही। 

दोनों युवक उसे एक गली में ले गए। जहां काफी अंधेरा था। एक युवक घर से रुपये लाने की बात कहकर आगे बढ़ गया। वहीं, दूसरा युवक भी जाने लगा। उमेश ने उसे रोकना चाहा, लेकिन वह भागने लगा। 

भागने वाले युवक के शोर मचाने पर पहले वाले युवक ने पिस्टल निकालकर उमेश पर गोली चला दी। गोली उसके कंधे पर लगी।  पीड़ित के मुताबिक हमलावर युवकों की उम्र करीब 25 साल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed