{"_id":"5784f62a4f1c1b081b13dcf6","slug":"beaten-two-by-youth-on-dj-sudden","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीजे पर हो रहा था डांस, अचानक ही दो युवको की जमकर पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे पर हो रहा था डांस, अचानक ही दो युवको की जमकर पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के कार्यक्रम में डीजे पर डांस करने के दौरान हुई कहासुनी में कुछ लोगों ने दो युवकों को पीट-पीटकर घायल कर दिया। और मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मोहना गांव में रहने वाले अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह अपने भाई के साथ सुभाष कॉलोनी में शादी के कार्यक्रम में गया था। इस दौरान डांस करने को लेकर उसकी एक युवक से मामूली सी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
समारोह खत्म हो जाने पर रात करीब 10 बजे वह अपने भाई के साथ घर लौट रहा था। सुभाष कॉलोनी के नजदीक ही चार-पांच लोगों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन