{"_id":"574717174f1c1b04206925ac","slug":"battery-businessman-suicide-case-traders-opened-a-front-against-sukam-company","type":"story","status":"publish","title_hn":" बैट्री कारोबारी आत्महत्या मामला : व्यापारियों ने खोला सुकैम कंपनी के खिलाफ मोर्चा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैट्री कारोबारी आत्महत्या मामला : व्यापारियों ने खोला सुकैम कंपनी के खिलाफ मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 27 May 2016 04:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर में बैट्री कारोबारी के आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुडग़ांव बैट्री एसोसिएशन के बैनर तले सुकैम कंपनी के मालिक की गिरफ्तारी व विरोध के लिए सोमवार को बंद का एलान किया है। गुडग़ांव बैट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष जे पी चौहान ने बताया कि उनके साथी मुकेश डागर (यूनीफोर्स एनर्जी सिस्टम) के मालिक की आत्महत्या में न्याय दिलाने का वीणा उठाया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि झज्जर के कुलाना थाने में सुकैम कंपनी के मालिक व उसके बेटे पर आत्महत्या का मामला दर्ज है। पुलिस अब तक कार्रवाई नहीं कर रही है। इस लिए एसोसिएशन सोमवार को गुडग़ांव के सभी दुकान बंद रखेगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही 11 बजे सिद्वेश्वर मंदिर के पास होने वाली बैठक में एक जुटता दिखाये। एसोसिएशन के उप प्रधान लखबीर सिंह का कहना है कि व्यापारी वर्ग काफी नाराज हैं। सोमवार को होने वाली बैठक में कोई गंभीर फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन