{"_id":"5d38728d5eac8fca5279716d0c55e423","slug":"bangladeshi-police-on-alert-after-holding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेशियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांग्लादेशियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस अलर्ट
अमर उजाला, कौशांबी
Updated Mon, 12 Jan 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी दस्तावेजों के साथ एक बांग्लादेशी के पकड़े जाने के बाद पुलिस का ऑपरेशन कासो तेज हो गया है। आरोपी बांग्लादेशी अब्दुल वारिक की गिरफ्तारी के बाद एलआईयू ने कौशांबी में पूछताछ की।
विज्ञापन
झुग्गियों में रहने वाले उन परिवारों के नाम, पते व अन्य जानकारी जुटाई जा रही है, जो बांग्लादेश की सीमा से सटे जिलों के रहने वाले हैं। गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा चाक चौबंद करने में गाजियाबाद इंटेलिजेंस और पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया की थाना पुलिस के साथ ही अब लोकल इंटेलीजेंस की टीमें भी झुग्गियों व कुछ संदिग्ध इलाकों में नजर रखने के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन
एक इंस्पेक्टर, दो दरोगा, एक महिला दरोगा, दो सिपाही व चालक की ड्यूटी लगाई गई है जो झुग्गियों में जाकर जांच करेंगे। खोड़ा, भौवापुर गांव, मकनपुर, न्याय खंड, वसुंधरा, नीति खंड, वैशाली व अभय खंड में झुग्गियों की जांच की जाएगी।
कार्रवाई में स्थानीय आरडब्ल्यूए और व्यापार मंडलों की भी मदद ली जाएगी। एसएसपी के निर्देशों के बाद कार्रवाई शुरू की गई है।