{"_id":"5a183f5c4f1c1b9e678bdb60","slug":"bag-stolen-from-bjp-mla-car-police-find-it-but-empty-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद की कार से बैग चोरी, पुलिस ने खोजा बैग पर नकदी गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा सांसद की कार से बैग चोरी, पुलिस ने खोजा बैग पर नकदी गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Nov 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदनी चौक इलाके में चोरों ने भाजपा सांसद डॉक्टर यशवंत सिंह की कार से बैग चुरा लिया। घटना के समय कार में चालक मौजूद था। पुलिस को शक है कि ठक ठक गैंग के सदस्य ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि सांसद की कार से चुराया गया बैग मिल गया है, लेकिन उसमें से नकदी गायब हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बैग चोरी की घटना गत 22 नवंबर को हुई। डॉक्टर यशवंत सिंह यूपी के नगीना संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। गत बुधवार को सांसद का चालक जीतेंद्र कार को लेकर किसी काम से चांदनी चौक गया था। वह कार को पार्क कर वहां बैठा था।
विज्ञापन
इसी दौरान दो युवक उसके पास आये। युवकों ने जीतेंद्र को बताया कि उसके रुपये बाहर गिर गये हैं। जीतेंद्र कार से बाहर निकला तो उसने दस दस के नोट गिरे हुए देखे। जीतेंद्र नोट को उठाकर कार में वापस बैठा। अचानक उसने देखा कि सीट पर रखा बैग गायब है।
जीतेंद्र ने बाहर देखा तो दोनों युवक भी फरार हो गये थे। उसने तुरंत घटना की जानकारी सांसद व पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि बैग में दो लाख रुपये थे।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस को बैग मिल गया है लेकिन उसमें से नकदी गायब है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।