फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bachha gang theft jewellry of 60 lac in new delhi

घर में शादी है तो हो जाएं सावधान, दिल्ली में लुटेरा बच्चा गैंग है सक्रिय, 60 लाख का जेवर उड़ाया

Tue, 31 Jan 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jan 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
bachha gang theft jewellry of 60 lac in new delhi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

इंडिया इस्लामिक सेंटर में चल रहे शादी समारोह के दौरान बच्चा चोरों का गैंग दुल्हन के 60 लाख रुपये के सोने व हीरे के जेवरात उड़ा ले गया। मामले की सूचना तुगलक रोड थाना पुलिस को दी गई। मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज में 10 साल का बच्चा बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन



बैग ले जाने वाला बच्चा बढ़िया कपड़े पहनकर अपने चार-पांच अन्य साथियों के साथ शादी में आया था। पुलिस फुटेज के आधार पर बच्चों की पहचान कर तलाश करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, पीड़ित डॉक्टर हसन नकवी परिवार के साथ जीतार नगर में रहते हैं। शनिवार शाम को डॉ. नकवी की बहन की शादी थी। शादी समारोह लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक सेंटर में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. नकवी ने बताया कि मेहमाननवाजी के बाद उन्होंने दुल्हन के करीब 60 लाख रुपये के सोने और हीरे के जेवरात लड़का पक्ष की एक महिला के हवाले कर दिए। रात करीब 1.00 बजे महिला ने देखा कि जेवरात से भरा हुआ भूरे रंग का बैग गायब था।


बैग गायब होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। चारों ओर बैग की तलाश हुई। जब उसका पता नहीं चला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को मामले की छानबीन और सीसीटीवी फुटेज व वीडियो से पता चला कि समारोह में पांच-छह बच्चों का गैंग मौजूद था।



सभी ने बढ़िया कपड़े पहने हुए थे। सीसीटीवी फुटेज में उनमें से ही एक बच्चा चुपचाप बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में किसी संगठित गैंग का हाथ है, जो बच्चों के जरिये चोरियां करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed